Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल जारी, ₹2,300 हुआ महंगा, चेक करें आज का 22K 18K का ताजा रेट
Gold Rate Today 22 February 2026: सोने की कीमतों में इस हफ्ते जोरदार उछाल देखने को मिला है। महज एक सप्ताह में सोना ₹2,300 तक महंगी हो चुकी है और अब 10 ग्राम का दाम 1.55 लाख रुपये के पार पहुंच गया है। पिछले हफ्ते 13 फरवरी को जहां यह करीब 1.53 लाख रुपये पर था, वहीं अब तेजी का रुख साफ दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर चांदी भी पीछे नहीं है। इसकी कीमत 2.42 लाख रुपये प्रति किलो से बढ़कर 2.50 लाख रुपये तक जा पहुंची है, यानी लगभग ₹8,000 की बढ़त दर्ज की गई है।
22 फरवरी 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,59,430 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि मुंबई में यही रेट ₹1,59,280 है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जो वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती दिलचस्पी को दिखाती है।

Gold Rate Today In India: 22 फरवरी 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,59,430 | 22 कैरेट - ₹1,46,150 | 18 कैरेट - ₹1,15,790
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,59,280 | 22 कैरेट - ₹1,46,000 | 18 कैरेट - ₹1,15,680
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,59,330 | 22 कैरेट - ₹1,46,050 | 18 कैरेट - ₹1,15,720
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,59,280 | 22 कैरेट - ₹1,46,000 | 18 कैरेट - ₹1,15,680
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,59,280 | 22 कैरेट - ₹1,46,000 | 18 कैरेट - ₹1,15,680
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,59,280 | 22 कैरेट - ₹1,46,000 | 18 कैरेट - ₹1,15,680
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,59,430 | 22 कैरेट - ₹1,46,150 | 18 कैरेट - ₹1,15,790
🔹भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,59,330 | 22 कैरेट - ₹1,46,050 | 18 कैरेट - ₹1,15,720
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,59,430 | 22 कैरेट - ₹1,46,150 | 18 कैरेट - ₹1,15,790
🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,59,430 | 22 कैरेट - ₹1,46,150 | 18 कैरेट - ₹1,15,790
शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹850 उछलकर ₹1,59,500 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा रूस-यूक्रेन वार्ता के विफल रहने से वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ी है। ऐसे माहौल में निवेशक सोने को सेफ हेवन एसेट के रूप में खरीद रहे हैं।
🔶Silver Rate In India 22 February 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)
चांदी की बात करें तो 22 फरवरी की सुबह इसका भाव ₹2,75,000 प्रति किलो दर्ज किया गया। हालांकि वीकली आधार पर इसमें खास बदलाव नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 80.5 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है। जनवरी में चांदी 4 लाख रुपए प्रति किलो के पार भी जा चुकी है।
🔶 2026 में अब तक कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?
साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोना ₹22,000 और चांदी ₹20,000 तक महंगी हो चुकी है। 29 जनवरी को सोने ने ₹1.76 लाख और चांदी ने ₹3.86 लाख का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं 2025 में सोने में करीब 75 प्रतिशत की तेजी रही और साल के अंत तक यह ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी ने भी 167 प्रतिशत की जबरदस्त छलांग लगाई थी।
🔶देश में सोने और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने-चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार के हाजिर भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय मांग-आपूर्ति पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैसे ही कीमतों में बदलाव होता है, उसका असर घरेलू सराफा बाजार पर भी दिखता है। इसके अलावा वैश्विक राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता भी कीमतों को प्रभावित करती है।












Click it and Unblock the Notifications