Gold Rate: सोना एक हफ्ते में महंगा हुआ या सस्ता? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold Rate Today 16 November: देश में सोने की कीमतों में इस सप्ताह जोरदार तेजी देखने को मिली है। लगातार बदलते वैश्विक संकेतों और डॉलर की कमजोरी के चलते घरेलू बाजार में गोल्ड के रेट ऊपर चढ़े हैं। बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना कुल 3060 रुपये महंगा हुआ, जबकि 22 कैरेट सोने में 2800 रुपये की तेजी दर्ज की गई।
16 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जो पिछले सप्ताह की तुलना में मजबूत बढ़त है। दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,14,800/10 ग्राम है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,14,650 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,25,080 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (16 नवंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,25,230 | 22 कैरेट - ₹1,14,800
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,25,080 | 22 कैरेट - ₹1,14,650
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,25,130 | 22 कैरेट - ₹1,14,700
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,25,080 | 22 कैरेट - ₹1,14,650
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,25,080 | 22 कैरेट - ₹1,14,650
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,25,080 | 22 कैरेट - ₹1,14,650
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,25,230 | 22 कैरेट - ₹1,14,800
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,25,130 | 22 कैरेट - ₹1,14,700
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,25,230 | 22 कैरेट - ₹1,14,800
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,25,230 | 22 कैरेट - ₹1,14,800
विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी सरकार द्वारा शटडाउन खत्म होने के बाद जारी होने वाले आर्थिक आंकड़े सोने को और मजबूती दे सकते हैं, क्योंकि डेटा कमजोर आने की उम्मीद है। इसके अलावा शंघाई में गोल्ड रिजर्व में भारी बढ़ोतरी भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का एक मुख्य कारण रही। अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में वैश्विक फैक्टर्स सोने के लिए कितना सपोर्ट बना पाते हैं।
🟡 Silver Price In India Today (16 November 2025): चांदी के बाजार में भी मजबूत उछाल देखा गया है। एक सप्ताह में इसकी कीमत 16,500 रुपये बढ़कर 16 नवंबर को 1,69,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 52.03 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
🟡 भारत में सोने के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में गोल्ड की कीमत तय करने की प्रक्रिया कई घरेलू और वैश्विक फैक्टर्स पर निर्भर करती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के स्पॉट प्राइस, डॉलर और रुपया विनिमय दर, कस्टम ड्यूटी, आयात शुल्क और ज्वेलर्स द्वारा तय प्रीमियम, ये सभी घटक मिलकर देश में रोजाना सोने के रेट तय करते हैं।
इसके अलावा महंगाई, भू-राजनीतिक हालात और आर्थिक अनिश्चितता भी सोने की कीमतों पर सीधा असर डालते हैं। भारत गोल्ड का बड़ा आयातक है, इसलिए विदेशी बाजारों में हलचल का असर देश के बाजार में तुरंत देखने को मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications