Gold-Silver Rate: अपने उच्चतम स्तर से 6259 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, जानिए कैसा है सोने-चांदी का ताजा भाव
Gold-Silver Rate: अपने उच्चतम स्तर से 6259 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, जानिए कैसा है सोने-चांदी का ताजा भाव
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate. सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने की कीमत में दिसंबर में बीते हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। बीते हफ्ते सोने की कीमत में 113 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई और सोना गिरकर 49995 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में 50 हजार से 49 हजार रुपए के बीच घटता बढ़त रहा है। हालांकि सोना अब भी अपने उच्चतम स्तर से 6259 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने की कीमत 6259 रुपए सस्ता
सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से 6259 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। 7 अगस्त 2020 को सोना 56259 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का दाम 7 अगस्त को 76008 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सोना-चांदी दोनों अपने ऑल टाइम हाई रेट स लगातार गिर रह हैं। सोना जहां उच्चतम भाव से 6259 रुपए सस्ता बिक रहा हैय़ वहीं चांदी अब तक ऑल टाइम रेट से 9577 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।

सोने की कीमत पर एक नजर
18 दिसंबर को सोने की कीमत 50194 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 21 दिसंबर को सोने की कीमत 50775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 दिसंबर को सोने की कीमत 50210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 दिसंबर को सोने की कीमत 49940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया ह। 24 दिसंबर को सोना 49995 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोना हुआ सस्ता
24 दिसंबर को सोने की कीमत(Gold Price 24th December 2020) एक बार फिर से 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो गया। सोने का हाजिर भाव गुरुवार को 192 रुपए चढ़ गए। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का हाजिर भाव आज 50043 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी की कीमत( Silver Rate) 605 रुपए तेजी के साथ बढ़कर 66340 रुपए प्रति किलो पर खुला।चांदी की कीमत पर नजर डाले तो चांदी का भाव 66340 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications