Gold Rate: 47 हजार को पार करने के बाद धड़ाम हुआ सोना, कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी 1320 रु सस्ती

Gold Rate: 47 हजार को पार करने के बाद धड़ाम हुआ सोना, कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी 1320 रु सस्ती

नई दिल्ली। लॉकडाउन के पांचवें फेज में आने के बाद पहले दो दिनों में सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई और सोने ने एक बार फिर से 47000 रुपए के पार हो गया। सोने की कीमत पर वैश्विक डिमांड के साथ-साथ चीन और अमेरिका के बीच के ट्रेड वॉर का असर दिखा । सोने की कीमत में जारी तेजी का दौर बुधवार, 3 जून 2020 को थम गया। जून में वेडिंग सीजन की शुरुआत से पहले सोने की कीमत में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में 1320 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

Recommended Video

    Lockdown में Gold की Price में हुई भारी गिरावट, Silve भी फिसली, जानें क्या है कीमत | वनइंडिया हिंदी
     वेडिंग सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना

    वेडिंग सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना

    3 जून को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना की कीमत में बुधवार 386 रुपए की गिरावट आई। वहीं पिछले दो दिनों में सोना 1 जून की कीमत से 617 रुपए नीचे गिर चुका है। बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 46689 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि 2 जून को सोना 47075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं 1 जून को सोना 47306 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था।

     3 जून को सोने की कीमत

    3 जून को सोने की कीमत

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोने 3 जून 2020 को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 386 रुपए गिरकर 46689 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईआ। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 385 रुपए सोने की कीमत 46502 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 46887 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 27313 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं चांदी की कीमत 1320 रुपए गिरकर 48220 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

     सोने की वायदा कीमत

    सोने की वायदा कीमत

    वैश्विक कमजोरी के कारण सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। अगर सोने की वायदा कीमत पर नजर डाले तो बुदवार को सोने में कमजोरी का रुख रहा। MCX पर जून की डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.42 प्रतिशत की गिरावट रही और सोना गिरकर 46,600 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया। वहीं एमसीएक्स में अगस्त में डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.13 फीसदी गिरकर 46,498 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वैश्विक बाजार में सोना 0.31 प्रतिशत की गिरकर 1,728.60 डॉलर प्रति औंस रहा तो वहीं चांदी की कीमत 18.20 डॉलर प्रति औंस रह गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+