Gold Rate: धड़ाम हुआ सोना, 35295 रुपए बिक रहा है 18 कैरट गोल्ड, खरीदारी से पहले जानें चांदी का भाव
Gold Rate: धड़ाम हुआ सोना, 35295 रुपए बिक रहा ह 18 कैरट गोल्ड, खरीदारी से पहले जानें चांदी का भाव
नई दिल्ली। अगर आप भी सोना खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से गिरावट की स्थिति बनी हुई है, जो गुरुवार को भी जारी है। 24 जून को सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। सोने के हाजिर भाव में आज फिर से गिरावट आई। सोनवा आज सस्ता होकर 47060 रुप प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत में औसत रूप से 125 रुपए की गिरावट आई।

सस्ता हुआ सोना
24 जून को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। सोने की कीमत आज 154 रुपए तक गिर गई और 24 कैरट शुद्धता वाले सोने का भाव 47060 रुपए पर पहुंच गयाा, जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35 हजार पर पहुंच गया। सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत पर नजर डाले तो काफी उठापटक दिखा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह से हैं।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी 24 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 154 रुपए गिरकर 47060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46872 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करने लगा। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43107 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35295 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

9000 रुपए सस्ता हो चुका है सोना
अगर सोने के इस मूल्य की तुलना उससे उच्चतम भाव स करें तो सोना अब तक 9 हजार रुपए तक सस्ता हो चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम मूल्य पर पहुंच गया था। जबकि अब इसकी कीमत 47060 रुपए पर पहुंच गई है। ऐसे में 10 महीनों में सोना 9000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आएगी। ऐसे में ये आपके पास निवेश का अच्छा मौका है।

सोने में निवेश का अच्छा मौका
अगर आप सोने में निवेश कर रहे हैं तो ये अच्छा मौका है। आने वाले दिनों में सोने के भाव में और तेजी आने वाली है। कोरोना वायरस के कारण निवेशक शेयर में निवेश करने से कतर रहे हैं। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाता है। ऐस में आने वाले दिनों में सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही उसकी कीमत में भी तेजी आएगी। यानी आने वाले दिनों में सोना अच्छा रिटर्न देगा। बाजार जानकारों क मुताबिक जल्द ही अपन उच्चतम भाव के नजदीक पहुंच जाएगा।

15 जून से बदला सोना खरीदने का नियम
15 जून से सोना खरीदने के नियम में बदलाव हो गया है। सोने की खरीदारी से के लिए अब सरकार ने गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया है। बिना हॉलमार्किंग के अब गहने अब ज्लवर्स नहीं बेच सकेंगे। सोने की शुद्धता को लेकर आ रही शिकायतों के बाद अब हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दियागया है।
Jio Phone Next: रिलायंस का बड़ा धमाका, लॉन्च किया अब तक का सबसे सस्ता 4G फोन, जानें इसके फीचर्स












Click it and Unblock the Notifications