Gold Rate: खुशखबरी, 7984 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदारी से जानें गोल्ड-सिल्वर का रेट

नई दिल्ली, 18 जनवरी। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को फिर से गिरावट आई। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। आज सोने की कीमत गिरकर 48142 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 8 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। चांदी की कीमत पर नजर डाले तो वो अपने उच्चतम स्तर से 14 हजार से अधिक सस्ता हो चुका है।

सोने की कीमत पर नजर

सोने की कीमत पर नजर

सोने की कीमत में बुधवार को सस्ता हो गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। 18 जनवरी को 10 ग्राम सोने की कीमत गिरकर 48142 रुपए रही तो वहीं एक किलो चांदी की कीमत 61759 रुपए से गिरकर 61668 रुपए के पार हो गई।

 8000 रुपए तक सस्ता बिक रहा सोना

8000 रुपए तक सस्ता बिक रहा सोना

सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से 7984 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। अगस्त 2020 तक सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस कीमत की तुलना से अगर आज के दाम की तुलना करें तो सोना 7984 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी अधिकतम रेट 76004 रुपए पर पहुंच गया था। इस कीमत से आज के चांदी के भाव की तुलना करें तो चांदी 14336 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है। यानी अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है।

24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने की कीमत पर एक नजर

24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने की कीमत पर एक नजर


इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी सोने के हाजिर रेट के मुताबिक

  • 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48142 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया हैं।
  • 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 43571 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया हैं।
  • 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43571 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया हैं।
  • 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36108 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया हैं।
  • 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28164 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया हैं।
  • वहीं चांदी की कीमत 61759 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
क्या है डिजिटल गोल्ड

क्या है डिजिटल गोल्ड

डिजिटल गोल्ड का चलन पिछले कुछ सालों से तेजी से बढ़ा है। लोग बढ़चढ़ कर इसमें निवेश कर रहे हैं। फिजिकल गोल्ड से बिल्कुल अलग डिजिटल गोल्ड को आप घर बैठे खरीद सकते हैं। जहां फिजिकल गोल्ड में आप ज्वेलर्स के दुकान से खरीद सकते हैं, वहीं डिजिटल गोल्ड को आप छू नहीं सकते हैं। आप घर बैठे इस डिजिटल गोल्ड को खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि फिजिकल गोल्ड में जहां आपको सोने की शुद्धता को लेकर चिंता रहती है, वहीं डिजिटल गोल्ड में आपको गोल्ड की प्योरिटी और उसकी सेफ्टी को लेकर आपको परेशान नहीं होने की जरूरत है। अगर डिजिटल गोल्ड में निवेश के फायदे की बात करें तो ये बेहद सुरक्षित निवेश है। डिजिटल गोल्ड में निवेश के बाद आपको उसकी सिक्योरिटी को लेकर चिंता नहीं करनी है। इस डिजिटल गोल्ड में आपको रिटर्न भी आपके फिजिकल गोल्ड जैसा ही मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+