Gold Rate: सोने को लेकर आई खुशखबरी, फिर से गिरे दाम, जानें कैसा है चांदी का हाल
Gold Rate: सोने को लेकर आई खुशखबरी, फिर से गिरे दाम, जानें कैसा है चांदी का हाल
नई दिल्ली, जून 16। सोना खरीदने वालों को बुधवार को बड़ी खुशखबरी मिली है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। सोने के दाम में आज 300 रुपए की गिरावट आई और 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 48205 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 16 जून को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 48205 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है, वहीं चांदी की कीमत तेजी के साथ 71390 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
Recommended Video

सोना हुआ सस्ता
सोने की कीमत 16 जून को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 48205 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने का दाम 48335 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44205 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच कर ट्रेंड कर रहा है। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36194 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत 71390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

MCX पर सोने का दाम
अगर सोने के वायदा कीमत पर नजर डाले तो बुधवार को सोने की वायदा कीमत में मामूली तेजी आई। सोना 0.11 फीदी की तेजी के साथ बुधवार को 48476 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की वायदा कीमत 0.4 फीसदी बढ़कर 71547 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

8000 रुपए सस्ता बिक रहा सोना
अगर सोने के इस मूल्य की तुलना उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोना अब तक 8000 रुपए सस्ता हो चुकी है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। सोने का ये मूल्य उसका रिकॉर्ड स्तर था, जिसके बाद से कीमत में गिरावट आती रही है। सोना अब 48 हजार के करीब पहुंच गया है।

आज से बदला सोना खरीदने का नियम
सोना खरीदने के लिए अब गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया है। अब ज्वैलर्स बिना हॉलमार्क वाले सोने के गहने नहीं बेच सकेंगे। सोना बेचने के लिए सरकार ने हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया है।अगर कोई ज्वैलर्स इस नियम का उल्लघंन करता है तो उसे सजा या जुर्माने की भरपाई करनी पड़ सकती है। गोल्ड हॉलमार्किंग के बाद ग्राहक सोने की शुद्धता को लेकर निश्चिंत रह सकते हैं
Gold Rate : 8000 रु सस्ता बिक रहा है सोना, आज से लागू हुआ गोल्ड खरीदारी का नया नियम, जानें ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications