Gold Rate: जानिए कैसा रहा इस हफ्ते सोने-चांदी का हाल
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 7 अगस्त 2020 को सोना जहां अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था तो वहीं चांदी की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से लगातार गिरती चली गई। सोने-चांदी की कीमत में इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। जहां उम्मीद की जा रही थी कि धनतेरस और दिवाली के कारण सोने की कीमत में बड़ी तेजी आ सकती है, ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिली। अन्य साल के मुकाबले इस साल धनतेरस और दिवाली पर सोने की मांग में कमी देखने को मिली।

अगर इस हफ्ते में सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोमवार को सोने की कीमत 52412 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 10 नवंबर को सोने की कीमत 50854 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 11 नवंबर को सोना गिरकर 50758 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि 12 नवंबर को सोने की कीमत और नीचे गिरकर 50573 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि 14 नवंबर को सोने की कीमत में सुधार देखने को मिला।
अगस्त में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था सोना
अगस्त में सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली। 7 अगस्त को 10 ग्राम सोने का भाव 56200 रु पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 70 हजार के पहुंच गई थी। हालांकि उसके बाद से सोने की कीमत में गिरावट आने लगी। धनतेरस और दिवाली पर भी सोने में बहुत सुधार देखने को नहीं मिला। दीवाली और धनतेरस के मौके पर त्योहारी मांग बढ़ने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50,425 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा । दरअसल कोरोना और लॉकडाउन के कारण लोगों के खरीदने की क्षमता प्रभावित हुई है। जिसकी वजह से सोने की मांग में बहुत तेजी देखने को नहीं मिली है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में सोने में बहुत सुधार आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications