Gold Rate: खुशखबरी, एक बार फिर सस्ता हो गया सोना, शीर्ष स्तर से 10000 रुपए गिरे भाव

Gold Rate: खुशखबरी, एक बार फिर सस्ता हो गया सोना, शीर्ष स्तर से 10000 रुपए गिरे भाव, चेक करने अपने शहर का गोल्ड रेट

नई दिल्ली। सोने की कीमत के लिए ये हफ्ता काफी अच्छा रहा है। सोने-चांदी की कीमत में इस दौरान बड़ी तेजी देखने को मिली। सोमवार से गुरुवार तक में सोने की कीमत में करीब 2000 रुपए तक की तेजी आ गई, वहीं चांदी के दाम में 3800 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हुई, लेकिन हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना एक बार फिर से धड़ाम हो गया। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में अगर आप वेडिंग सीजन से पहले सोना खरीदना चाहते हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। शादियों क सीजन की शुरुआत होने वाली है। अगर आप भी इसके लिए गोल्ड ज्वैलरी की शॉपिंग करने का मन बना रहे हैं तो सही मौका का लाभ उठाएं।

धड़ाम हुआ सोना

धड़ाम हुआ सोना

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 9 अप्रैल 2021 , शुक्रवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोने का दाम 0.31 फीसदी की गिरावट आई और सोना एक बार फिर से गिर गया। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत मं बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलते ही सोना जहां 46793 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। सुबह MCX पर सोने की वायदा कीमत 0.1% गिरकर 46793 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि दोपहर 2 बज कीमत में 0.31 फीसदी की मंदी आ गई और सोने की वायदा कीमत गिरकर 46693 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 MCX पर सोने की कीमत

MCX पर सोने की कीमत

गोल्ड फ्यूचर रेट की बात करें तो जून डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत 145 रुपए गिरकर 46693 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि अगसत डिलीवरी वाले सोने की कीमत 46930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। आपक बताा दें कि पिछल कुछ दिनों से सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। वहीं चांदी का भाव 0.4% गिरकर 67240 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 10000 रुपए सस्ता बिक रहा सोना

10000 रुपए सस्ता बिक रहा सोना

अगर सोने की आज की कीमत की तुलना उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोने की कीमत में इस दौरान बड़ी गिरावट आ चुकी है। 7 अगस्त 2020 को सोना-चांदी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56200 रुपए के ऑल टाइम हाई रट पर पहुंच गया था। इस कीमत से तुलना करें तो आज सोना 10000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

 राजधानी दिल्ली में सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में सोने का भाव

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत पर नजर डाले तो शुक्रवार को यहां 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 67500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है।

पिछले पांच दिनों में सोने में तेजी, क्यों बढ़ रहे हैं दाम

पिछले पांच दिनों में सोने में तेजी, क्यों बढ़ रहे हैं दाम

कोरोना क बढ़ने के साथ-साथ सोने की कीमत में तेजी आ गई है। सोना एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। दरअसल करोना के बढ़ने के साथ ही नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन की स्थिति बन रही है। ऐसे में निवेशक एक बार फिर से सुरक्षित निवेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सोना सबसे सुरक्षित निवेश के तौर पर हमेशा से निवेशकों की पहली पसंद रहा है। ऐसे में सोने में निवेश बढ़ रहा है। निवेश बढ़ने से कीमत में तेजी आ रही है। वहीं ब्याज दरें कम होने के कारण निवेशक बैंक में पैसा रखने के बजाए सोने में लगा रहे हैं। रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर बढ़ रहे हैं।

कैसा रहेगा आगे का हाल

कैसा रहेगा आगे का हाल

अगर पिछले साल की स्थिति को देखें तो कोरोना के बढ़ने और लॉकडाउन के दौरान सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56,254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई था। साल 2020 के शुरुआत में जहां सोना 39100 रुपए पर था, वहीं अगस्त में सोने में बड़ी तेजी आई। वहीं स्थिति एक बार फिर से बनते हुई दिख रही है।

 सोने का नया नियम

सोने का नया नियम

आपको बता दें कि सरकार जल्द ही घरों में सोना रखने के नियमों में बदलाव करने जा रही है। नए नियम के मुताबिक सरकार गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम में बदलाव करने की तैयारी में है, जिसके बाद आपक पने साथ अपने घर में कितना सोना रख सकते हैं, इस पर विचार किया जाएगा। सरकार इसके लिए सभी सरकारी बैकों को स्कीम में शामिल करने पर विचार कर रही है।

Gold Rate: खुशखबरी, 17000 से अधिक सस्ता होगा सोना! खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+