Gold Rate: खुशखबरी, 17000 से अधिक सस्ता होगा सोना! खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव

Gold Rate: खुशखबरी, 17000 से अधिक सस्ता होगा सोना! खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव

नई दिल्ली। Gold Rate Forecast. सोने की कीमत के लिहाज से साल 2021 कुछ खास नहीं रहा। पहले के शुरुआती महीनों में सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी रही। इस साल सोना 5500 रुपए के करीब गिर चुका है, जबकि सिर्फ मार्च महीने में सोने की कीमत में 1300 रुपए की गिरावट आई, हालांकि अप्रैल के शुरुआत के साथ ही गोल्ड की कीमत में सुधार दिखने लगा। इस महीने में सोना तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। ताजा कीमत की बात करें तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 45000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है।

 वेडिंग सीजन से पहले सोने का हाल

वेडिंग सीजन से पहले सोने का हाल

आपको बता दें कि वेडिंग सीजन की शुरुआत होने वाली है। शादियों के मौसम आने से पहले सोने की कीमत में रौनक लौट आई है। वर्तमान में 24 कैरेट वाला सोना 44701 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है तो वहीं चांदी की कीमत 63256 रुपए प्रति किलोग्राम के पास पहुंच गया है।

 उच्चतम स्तर से 11500 रुपए सस्ता बिक रहा सोना

उच्चतम स्तर से 11500 रुपए सस्ता बिक रहा सोना

अगर सोने के वर्तमान भाव की तुलना उसके उच्चतम स्तर से करें तो सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से करीब 11500 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56200 रुपए से करीब थी। इस कीमत को आज के सोने के भाव से तुलना करें तो सोना काफी सस्ता बिक रहा है।

आग कैसा रहेगा सोने का हाल

आग कैसा रहेगा सोने का हाल

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल की माने तो सोने की कीमत में कई कारणों से सुधार आया है। अमेरिकी बाजार को राहत पैकेज के ऐलान का इंतजार है, जिसमें तेजी के कारण बाजार में अस्थिरता देखने को मिल रही है और सोने में तेजी आ रही है। वहीं भारत में एक बार फिर कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना के कारण एक बार फिर से निवेशकों को फिर से चिंता सताने लगी है। ऐस में वो सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। सुरक्षित निवेश के लिए सोना सबसे अच्छा विकल्प है। मांग में तेजी के कारण कीमत में सुधार देखने को मिल रहा है।

 17000 रुपए तक गिर सकता है सोना

17000 रुपए तक गिर सकता है सोना

वर्तमान में सोने की कीमत 44710 रुपए प्रति 10 ग्राम है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 2010 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी। इसकी तुलना में सोना अब तक 15 फीसदी से अधिक गिर चुका है। वहीं जानकारों की माने तो आने वाले वक्त में सोने की कीमत में 1500 डॉलर प्रति औंस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि इसके बाद सोना स्थिर रहेगा। अगर इन आंकड़ों को भारतीय रुपए में आंकलन करें तो सोना 38800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। गोल्ड के ऑल टाइम हाई रेट से ये भाव करीब 17000 रुपए सस्ता है।

 सोने पर कोरोना का असर

सोने पर कोरोना का असर

यहां बाजार जानकार सोने के 1500 डॉलर प्रति औंस तक गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है तो वहीं एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुमकिन है कि निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश के लिए आकर्षित हों। अगर सोने में निवेश बढ़ता है तो कीमत में तेजी की संभावना है, जो पिछले कुछ दिनों से दिख रही है। पिछले साल अगस्त की स्थिति पर गौर करें तो कोरोना के चरम पर पहुंचने के साथ ही सोना अपने रिकॉर्ड हाई रेट पर पहुंच गया था। यानी कोरोना की स्थिति से सोने की कीमत पर असर पड़ना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+