Gold Rate: 7 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद धड़ाम हुआ सोना, कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए आज की कीमत
Gold Rate: धड़ाम हुआ सोना, कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए आज की कीमत
नई दिल्ली। सोने-चांदी(Gold and Silver Rate) की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना और चांदी दोनों सस्ता हो गया। सोने की कीमत जहां46986 रुपए पर पहुंच गई तो वहीं चांदी की कीमत 47465 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। हालांकि बाजार एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमत में रिकॉर्ड तेजी आएगी और सोना 5500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचेगा।

सोना हुआ महंगा
सर्ऱाफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना 274 रुपए गिरकर 47260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत सुबह 46986 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत 47465 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सुबह बाजार खुलते वक्त चांदी की कीमत में 655 रुपए की नरमी दिखी।

भारतीय बाजार में सोने का हाल
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोने की कीमत पर एक नजर डाले तो 21 मई को 99.9 फीसदी सोने की कीमत 46986 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। जबकि 20 मई को इसकी कीमत 47260 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 46798 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि बुधवार को सोने की कीमत 47071 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 27487 रुपए पर पहुंच गई। जबकि चांदी की कीमत 48120 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 47465 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

क्यों आई सोने की कीमत में गिरावट
वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में कमजोरी के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई। सोने में नरमी का रूख रहा। सोने की वायदा बाजार में गुरुवार को सोना 0.75 फीसदी गिरकर 46,776 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। MCX पर सोने की कीमत की बात करें तो जून डिलीवरी के लिए सोने की कीमत 355 रुपए गिरकर 46,776 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.85 फीसदी गिरकर 46,937 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications