Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold-Silver Rate: सस्ता सोना खरीदने का गोल्डन चांस, कीमत उच्चतम स्तर से 9000 रु लुढ़का, जानें चांदी का हाल

Gold-Silver Rate: सस्ता सोना खरीदने का गोल्डन चांस, कीमत उच्चतम स्तर से 9000 रु लुढ़का, जानें चांदी का हाल

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate. सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई। सोना एक बार फिर से गिरकर 47222 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे ट्रेंड कर रहा है। सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भी सोने की चमक फीकी रही और सोने का फयूचर रेट 0.14 फीसदी तक गिर गया। MCX पर सोने के भाव में 0.14 फीसदी तक की गिरावट आई और सोना फिसलकर 47189 रुपए प्रति 10ग्राम तक पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 0.31 फीसदी की गिरावट आई और चांदी गिरकर 68526 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

सोना खरीदने का गोल्डन चांस

सोना खरीदने का गोल्डन चांस

अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट आ रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार सुबह से ही सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर मार्च डिलीवरी वाले सोने के फ्यूचर रेट में 39 रुपए की गिरावट आई और सोना 47217 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के फ्यूचर रेट पर नजर डाले को कीमत में 130 रुपए की गिरावट आई और सिल्वर गिरकर 68608 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 हफ्ते के पहले दिन सोने का हाल

हफ्ते के पहले दिन सोने का हाल

MCX पर सोमवार को की शुरुआत मंदी के साथ हुई। सोमवार सुबह 9.30 बजे एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 49 रुपए की गिरावट आई और सोना 47207 रुपए के साथ ट्रेंड करने लगा। दोपहर 3 बजे तक सोने की कीमत में 39 रुपए की गिरावट देखने को मिली और सोना गिरकर 47217 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी में भी गिरावट देखने को मिली।

राजधानी दिल्ली में आज सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में आज सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने-चांदी की कीमत की बात करें तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 50400 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 46200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत की बात करें तो दिल्ली में आज चांदी 69200 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है।

 उच्चतम स्तर से कितना सस्ता हुआ सोना

उच्चतम स्तर से कितना सस्ता हुआ सोना

सोने-चांदी की उच्चतम स्तर से आज के कीमत की तुलना करें तो सोना का भाव 9000 रुपए तक गिर चुके हैं। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने अब तक के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 7 अगस्त को 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। इस कीमत से तुलना करें तो सोने का भाव अब तक 9000 रुपए से अधिक गिर चुका है।

 क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने की कीमत में अगल कुछ दिनों में और गिरावट आने की उम्मीद है। दरअसल कोरोना वैक्सीन के आने क बाद कोरोनावायरस संक्रमण की चिंताएं अब खत्म होती जा रही है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश सोने क बजाए शयर बाजार या अन्य जगहों पर निवेश कर रहे हैं। जिसके कारण सोने में बिकवाली हावी हो गई है और कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रहा है।

वैश्विक बाजार में सोने का हाल

वैश्विक बाजार में सोने का हाल

अगर वैश्विक बाजार का हाल देखें तो इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने पर बिकवाली हावी है। सोमवार को अमेरिकी बाजार में सोना 2.92 डॉलर तक फिसल गया। न्यूयार्क में सोना 1811.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 0.03 डॉलर की तेजी आई और सिल्वर 26.94 डॉलर पर पहुंच गया।

 क्यों गिर रहा है सोने का भाव

क्यों गिर रहा है सोने का भाव

अगर सोने की कीमत में गिरावट की वजह के बारे में बात करें तो सोने चांदी पर आयात शुल्क में की गई कटौती कीमत में गिरावट की एक बड़ी वजह है। वर्तमान में सोने पर 12.5 फीसदी कस्टम डयूटी देना पड़ता है, जिसमें 5 फीसदी की कटौती कर दी गई है। यानी अब सोने-चांदी पर मात्रा 7.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी देना होगा।

 कैसा रहा पिछले हफ्ते सोने का हाल

कैसा रहा पिछले हफ्ते सोने का हाल

बीते हफ्ते सोने की कीमत पर दवाब देखने को मिला। सोने का भाव लगातार लुढ़कता रहा। पिछले हफ्ते सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव में 2000 रुपए तक की गिरावट आ गई। वहीं एक हफ्ते में चांदी की कीमत में 2303 रुपए की गिरावट आ चुकी है।

 45000 रुपए तक पहुंच सकते हैं सोने के भाव

45000 रुपए तक पहुंच सकते हैं सोने के भाव

बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में गिरावट का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। सोना आन वाल कुछ हफ्तों में अभी और गिर सकता है। बाजार जानकारों की माने तो ये गिरावट सोने की कीमत को 45000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा सकती है। हालांकि जानकर इस गिरावट को स्थाई नहीं मान रहे हैं। केडिया कैपिटल के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में तेजी, इक्वटी बाजार में अनिश्चितता में आई कमी के चलते सोने पर दवाब बन हुआ है। वहीं कोरोना वैकसीन की शुरुआत ने निवेशकों को बड़ी राहत दी है, जिसके कारण सोने स सुरक्षित निवेश निकालकर निवेशक बाजार में लगा रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+