Gold-Silver Rate: सोना फिर से हुआ धड़ाम, 8000 रुपए तक गिरे दाम, जानें चांदी की ताजा भाव

Gold-Silver Rate: सोना फिर से हुआ धड़ाम, 8000 रुपए तक गिरे दाम, जानें चांदी की ताजा भाव

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 10th Feb 2021. सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर फिर से लुढ़क बुधवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से गिर गया। इस हफ्ते के पहले दो दिन सोने के लिए अच्छा रहा है। सोमवार से ही सोने की कीमत में तेजी आ रही है। बुधवार को एक बार फिर से सोना धड़ाम हो गया। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत 47945 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई। बुधवार को चांदी का भाव 69114 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि सोना अब भी अपने उच्चतम स्तर से 8000 रुपए सस्ता बिक रहा है।

Recommended Video

    Gold-Silver Rate: सोना फिर से हुआ धड़ाम, 8000 रुपए तक गिरे दाम, जानें चांदी की ताजा भाव
     सोने की कीमत में गिरावट

    सोने की कीमत में गिरावट

    एमसीक्स पर सोने की कीमत में गिरावट आई है। सोना बुधवार को फिर से फिसल गया। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिर गया। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत गिरकर 47945 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 4 जून को डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 140 रुपए की तेजी के साथ 48095 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

     चांदी की कीमत पर एक नजर

    चांदी की कीमत पर एक नजर

    चांदी की कीमत की बात करें तो मार्च डिलीवरी वाले चांदी के भाव 154 रुपए की तेजी के साथ 69850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार की बात करें तो भारत में सोने की कीमत ग्लोबल ट्रेंडस से प्रभावित होती हैं। वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमत में आए उतार-चढ़ाव का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर पड़ता है। कोरोना वैक्सीन के आने क बाद से दुनियाभर की इकोनॉमी पटरी पर लौट रही है। इसके अलावा कम ब्याज दरों और यूएस डॉलर में कमजोरी के कारण सोने की कीमत में तेजी आ रही है।

     उच्चतम स्तर से 8000 रुपए तक गिरा सोना

    उच्चतम स्तर से 8000 रुपए तक गिरा सोना

    सोने की कीमत की तुलना अगर उसके ऑल टाइम हाई रेट से करें तो सोना 8000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। सोने की कीमत 7 अगस्त 2020 को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। 7 अगस्त को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत से तुलना करें तो वर्तमान में सोना 8000 रुपए तक गिर चुका है।

     आज सोने के भाव पर के नजर

    आज सोने के भाव पर के नजर

    सोने की आज की कीमत पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत पर नजर डाले 47953 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47761 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 43925 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 35965 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सिल्वर की रेट की बात करें तो चांदी आज 68983 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

     सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती

    सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती

    बजट में निर्मला सीतारमण ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क में कटौती कर दी। सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क (import tax) में भारी कटौती का ऐलान किया। सरकार ने सोने-चांदी के आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है। अब सोने पर 12.5 फीसदी क बजाए 7.5 फीसदी आयात शुल्क चुकाना पड़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+