Gold Rate: चढ़ने लगा सोना, 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भाव, जानें आज का भाव, कैसा रहेगा आगे का हाल?

चढ़ने लगा सोना, 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भाव, जानें आज का भाव, कैसा रहेगा आगे का हाल?

नई दिल्ली, मई 24। सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी लौट आई है। सोना एक बार फिर से बढ़त की ओर बढ़ रहा है। सोमवार को हफ्ते दिन ही सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली है। सोना एक बार फिर से चढ़ गया है। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेतों के चलते सोने की कीमत में सुधार देखने को मिला है। एमसीएक्स पर सोमवार, 24 मई को सोने की कीमत 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। आज 10 ग्राम सोने की वायदा कीमत 48519 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोना-चांदी की कीमत में उछाल

सोना-चांदी की कीमत में उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई। चांदी के दाम 0.5 फीसदी तक उछल गए हैं। सोमवार को चांदी की कीमत 71440 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आने वाले दिनों में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। बाजार जानकारों की माने तो चांदी के भाव अभी और ऊपर जाएंगे। ऐसे में अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

24 मई 2021 , सोमवार को सोने की कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर प्रकाशित सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह से रही है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने के दाम 48495 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट वाले सोने की औसत कीमत 44600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने का दाम तेजी के साथ 36518 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

सस्ता सोना खरीदने का अच्छा मौका

सस्ता सोना खरीदने का अच्छा मौका

मोदी सरकार एक बार फिर से आपको सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। एक बार फिर से सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम पेश कर रही है। आपके पास भी गोल्ड में निवेश का अच्छा मौका है। अगर आप भी सॉवरेन गोल्ड बांड के जरिए सोने में निवेश करना चाहते हैं तो 24 मई से 28 मई के बीच इस स्कीम के तहत बांड खरीद सकते हैं। इस बार बांड का बेस प्राइस 4842 रुपए प्रति ग्राम तय किया गयाा है।

 सोने के मांग में तेजी

सोने के मांग में तेजी

जहां सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला तो वहीं सोने के आयात में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल 2021 में सोने के आयात में बढ़ोतरी आई। अप्रैल में सोने का आयात 6.3 अरब तक पहुंच गया। सोने के आयात का असर देश के चालू खाते के घाटे पर पड़ता है। चांदी के आयात में 88.53 प्रतिशत की कमी आई और ये 1.19 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो सोने का आयात अप्रैल 2020 में 28.3 लाख डॉलर यानी करीब 21.61 करोड़ रुपए रहा। सोन के आयात में आई तेजी से देश का व्यापार घाटा अप्रैल 2021 में 15.1 अरब डॉलर रहा जो साल 2020 में इसी महीने में 6.76 अरब डॉलर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+