सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए आज के भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में शुक्रवार को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। सोना 60 रुपए गिरकर 31450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत में 300 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के दाम 60 रुपए लुढ़क गया। सोने की कीमत आज दिल्ली में 31450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए है। जबकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं की ओर से कमजोर डिमांड के चलते चांदी के दाम 300 रुपए लुढ़ककर 37500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

 Gold Rate: Gold Price Down By Rs 60 whereas Silver By Rs 300

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात करें तो आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31450 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोना की कीमत 31300 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 8 ग्राम वाली गिन्नी के दाम अपरिवर्तित रही और इसकी कीमत 24,500 रुपए पर स्थिर रही।

चांदी की कीमतों की बात करें तो आज चांदी में भारी गिरावट आई। चांदी आज 300 रुपए गिरकर 37,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 72,000 रुपए और बिकवाली भाव 73,000 रुपए रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+