सोने-चांदी की कीमत में तीसरे दिन भी गिरावट, जानिए आज क्या है सर्राफा बाजार का हाल
सोने-चांदी की कीमत में तीसरे दिन भी गिरावट,जानिए आज का भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोने की कीमत में 30 रुपए की मामूली गिरावट दर्ज की गई और सोना 34050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई और चांदी 200 रुपए नीचे गिरकर 40800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

पिछले 2 दिन में सोना 200 रुपए सस्ता हुआ था। अगर आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव देखें तो इसमें 30 रुपए की गिरावट आई और सोना 34,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जानकारों को मुताबिक वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत मिलने के बावजूद स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के चलते सोने की कीमत में गिरावट आई। हालांकि मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण सोने में बड़ी गिरावट होने से बच गई।सोने के साथ-साथ चांदी 200 रुपए गिरकर 40,800 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर रूख के कारण चांदी की कीमत में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर देखें तो न्यूयॉर्क में सोना 0.13 फीसदी चढ़कर 1313.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया तो चांदी का भाव 0.19 फीसदी चढ़कर 15.80 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 34050 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 33,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी 26,100 रुपए पर स्थिर रही। चांदी के सिक्के की कीमत देखें तो सिक्का लिवाल 80 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।












Click it and Unblock the Notifications