Gold Rate: जानिए लॉकडाउन 4.0 में कैसा रहा सोने का हाल, 2 महीने में 7000 महंगा हुआ सोना

Gold Rate: जानिए लॉकडाउन 4.0 में कैसा रहा सोने का हाल, 2 महीने में 7000 महंगा हुआ सोना

नई दिल्ली। सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहा है। लॉकडाउन 4 में जहां सोना अपने रिकॉर्ड स्तर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया तो वहीं पूरे लॉकडाउन 4 के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। अगर कोरोना संकट के बीच पिछले दो महीनों में सोने की कीमत की बात करें तो सोना दो महीनों में 7000 रुपए तक महंगा हो गया। वहीं जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत में तेजी का दौरान अभी डारी रहेगा। मौजूदा संकट की स्थिति में निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना है, जिसकी वजह से सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। निवेशक जोखिम से बचने के लिए पीली धातु में निवेश कर रहे हैं। वहीं अमेरिका और चीन के बीच के तनाव से सोने की कीमत में बढ़ोतरी को बल दिया है।

दो महीने में सोना 7000 रुपए चमका

दो महीने में सोना 7000 रुपए चमका

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में मजबूत संकेतों के कारण 17 मई 2020 को भारतीय वायदा बाजार MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव जून डिलिवरी के लिए 47,808 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं जबकि अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में भी सोने का भाव 7 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। दो महीनों में सोने की कीमत में 7000 रुपरए की तेजी देखने को मिलीय़ अगर एक नजर डाले तो मार्च 15, 2020 को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 40,419 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो वहीं 17 मई 2020 यानी लगभग दो महीने बाद सोने की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। 17 मई को सोना 47,808 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानी सोने की कीमत में 7389 रुपए महंगा हो गया।

 लॉकडाउन 4.0 में सोने का हाल

लॉकडाउन 4.0 में सोने का हाल

लॉकडाउन के चौथे चरण में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव रहा। जहां 17 मई को सोना 7 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया तो वहीं तीसरे चरण के मुकाबले सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव ज्यादा देखने को मिला। दरअसल सोने की कीमत पर लॉकडाउन और कोरोना का असर देखने को मिली। वैश्विक मंदी के खतरे को देखते हुए निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना है। वहीं सुपर पावर अमेरिका और चीन के बीच फिर ट्रेंड वार के खतरे ने भी निवेशकों को सोने की ओर झुकाव को बड़ावा दिया है।

 50000 रुपए के पार जा सकता है सोना

50000 रुपए के पार जा सकता है सोना

बाजार जानकार मानते हैं कि सोना जल्द तेजी की ओर बढ़ेगा। सोने की कीमत में तेजी का रूख जारी रहेगा। सोने की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के साथ-साथ कोरोना संकट के कारण वैश्विक अर्थ्वयवस्था में मंदी का खतरा मंडरा रहा है। जिसकी वजह से निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर गोल्ड की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बाजार एक्सपर्ट्स की माने तो गोल्ड में ये तेजी आने वाले दिनों में बरकरार रहेगी और सोना जल्द ही 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+