Gold Rate Today: फेस्टिव सीजन से पहले भारी गिरावट की तरफ जा रहा है सोना, जानिए चांदी का हाल

नई दिल्ली। Gold Price Today, त्योहारों के आने से पहले ही सोने की कीमत में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। सोने की कीमत लगातार गिरती जा रही है। पिछले 4 दिनों में सोना लगातार सस्ता हो रहा है। वहीं चांदी की कीमत में भी मंदी आ रही है। सोने की कीमत की बात करें तो 8 अक्टूबर 2020 को सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोने के भाव( Sone ke bhav) गिरकर 50 हजार के केरीब पहुंच गए।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। 8 अक्टूबर को सोने की कीमत( Gold Rate) में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली। सोना सस्ता हो गया। देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट आई और सोना लुढ़कर 50357 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया,जबकि बुधवार को सोने की कीमत 50365 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं चांदी की बात करें तो गुरुवार को चांदी की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली। बुधवार के मुकाबले चांदी के भाव 59021 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 59914 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 सर्राफा बाजार में सोने के भाव

सर्राफा बाजार में सोने के भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट की मुताबिक सोने की कीमत अगर देखें तो 8 अक्टूबर 2020 सोने की कीमत 50357 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 50155 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि बुधवार को इसकी कीमत 50163 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 46127 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 37768 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।जबकि चांदी की कीमत आज 59021रुपए से बढ़कर 59914 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

 दिवाली पर सोने-चांदी की कीमत

दिवाली पर सोने-चांदी की कीमत

दिवाली-धनतेरस पर लोग जमकर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 7 अगस्त को सोना जहां उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था तो वहीं अब लगातार गिर रहा है। कीमत में गिरावट के पीछे वैश्विक बाजार में आ रही स्थिरता के साथ-साथ कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों का असर है। निवेशक सोने से निवेश निकालकर शेयर बाजार में लगा रहे हैं। दिवाली -धनतेसर के तौरान सोने की कीमत में बहुत बदलाव होने की संभावना नहीं दिख रही है। बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत 50000-55000 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकता है तो वहीं चांदी की कीमत 60000 से 65000 रुपए के बीच रह सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+