Gold Rate Today: खुशखबरी, 4 दिन चढ़ने के बाद फिर धड़ाम हुआ सोना,जानें आज का रेट

Gold Rate Today: खुशखबरी, 4 दिन चढ़ने के बाद फिर धड़ाम हुआ सोना,जानें आज का रेट

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में आज फिर से बदलाव देखने को मिला है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने के भाव में फिर से गिरावट देकने को मिली। ऐसे में अगर आप भी सोने में निवेश या खरीदारी करने जा रहे हैं तो सोने के ताजा भाव की जानकारी जरूर रखें। आपको बता दें कि पिछले 4 दिनों से सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना एक बार फिर से धड़ाम हो गया। 19 मार्च 2021 को सोने के वायदा भाव में 0.16 फीसदी की गिरावट आई और एमसीएक्स पर सोना 72 रुपए गिरकर 44879 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

इस हफ्ते सोने के दाम में तेजी आई, लेकिन हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना फिर से धड़ाम हो गया। आज सोने की कीमत में गिरावट आई। वेडिंग सीजन से पहले सोने के दाम गिरने से खरीदार आकर्षित हो रहे हैं। पिछले कई दिनों की तेजी के बाद गोल्ड की कीमतों में आज गिरावट आई और 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना गिरकर 45000 रुपए से नीचे लुढ़क गया।

 सोने की कीमत

सोने की कीमत

सोने की आज की कीमतें गिरकर 45000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे गिर गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.62 फीसदी की गिरावट आई। 5 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने के वायदा कीमत में 72 रुपए की गिरावट आई और सोना 44879 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 5 जून की डिलीवरी वाले सोने का भाव 94 रुपए गिरकर 45215 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि अगस्त डिलीवरी वाले सोने का दाम 693 रुपए लुढ़ककर 44985 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

 चमकने के बाद लुढ़का सोना

चमकने के बाद लुढ़का सोना

आपको बता दें कि पिछले 4 दिनों में सोने के दाम ने रफ्तार पकड़ ली थी। गुररुवार को सोना 105 रुपए की तेजी के साथ 44509 रुपए पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत में 1073 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। चांदी की कीमत गुरुवार को 67364 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 जानें महानगरों में सोने का आज का दाम

जानें महानगरों में सोने का आज का दाम

देश के 4 महानगरों में आज 22 कैरेट वाले सोने के दाम पर नजर डाले तो गुड रिटर्न वेबसाइट क मुताबिक राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 44360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 24 कैरेट वाले सोने का दाम 48390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में आज 24 कैरेट वाले सोने का दाम 47290 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जबकि मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 45290 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

 रिकॉर्ड स्तर से कितना सस्ता बिक रहा सोना

रिकॉर्ड स्तर से कितना सस्ता बिक रहा सोना

अगर सोने के रिकॉर्ड स्तर से अब तक की कीमत में आई गिरावट की बात करें तो सोना 11311 रुपए पति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर 56200 रुपए प्रति 10 गाम पर पहुंच गया था। सोने की कीमत में आए इस उछाल के बाद फिर से सोना गिरने लगा और कीमत 11300 रुपए से अधिक गिर कर अब 45000 रुपए तक लुढ़क गया है।

Gold Rate: 12000 लुढ़कने के बाद संभला सोना, चांदी की कीमत में सुधार, जानें आज का सोने-चांदी का भाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+