Gold Rate: 12000 लुढ़कने के बाद संभला सोना, चांदी की कीमत में सुधार, जानें आज का सोने-चांदी का भाव

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों तक गिरने के बाद सोने की कीमत में अब सुधार दिखने लगा है। शादियों के सीजन से पहले सोने की कीमत में तेजी लौट आई है और सोने के भाव में लगातार आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया और गुरुवार को एक बार फिर से सोने के दाम में तेजी आ गई। सोना आज फिर से चमका और कीमत 45000 रुपए के पार हो गई। वहीं चांदी की कीमत में भी सुधार देखने को मिला है।

 सोने के भाव में आई तेजी

सोने के भाव में आई तेजी

सोना अपने उच्चतम भाव से 12000 रुपए गिरने के बाद अब संभलने लगा है। 18 मार्च को सोने की कीमत में सुधार आया और सोने की कीमत एक बार फिर से बढ़ने लगा है। वेडिंग सीजन और फेस्टिवल सीजन के चलते सोने की मांग में तेजी आई है। मांग में तेजी के कारण कीमत में बढ़ोतरी होना तय है। पिछले हफ्ते तक सोना 44332 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। व हीं 18 मार्च को सोने की कीमत 45253 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।

 4 दिन में चढ़ा सोने का भाव

4 दिन में चढ़ा सोने का भाव

पिछले 4 दिनों में सोने की कीमत में तेजी आने शुरू हो गई है। 12 मार्च 2021 को सोने की कीमत 44332 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 15 मार्च को ये 44828 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 16 मार्च को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का दाम 44861 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 17 मार्च को गोल्ड का रेट 44791 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 मार्च को सोने का दाम 45253 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

कहां तक पहुंच सकता है सोने का दाम

कहां तक पहुंच सकता है सोने का दाम

अगर आने वाले कुछ दिनों में सोने की कीमत की बात करें तो बाजार जानकारों का कहना है कि सोना जल्द 47000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं चांदी की कीमत 72000 रुपए के करीब पहुंच सकती है। केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में तेजी आने के कारण घरेलू बाजार में सोने में उछाल देखने को मिली जो आगे भी जारी रह सकता है। उनके मुताबिक फेडरल रिजर्व ने 2023 तक ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने के संकेत दिए हैं। जिसका असर सर्राफा बाजार में देखने को मिला। वहीं डॉलर पर दबाव के कारण सोने में उछाल देखने को मिला है।

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक सोने का दाम

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक सोने का दाम

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट वाले सोने का दाम 45253 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 23 कैरेट वाले सोने का दाम 45072 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 41452 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चढ़ा, जबकि 18 कैरेट वाले सोने का दाम 33940 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत 67590 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 गिरने के बाद संभला सोना

गिरने के बाद संभला सोना

बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में गिरावट शॉर्टटर्म है। लॉगटर्म में सोना अच्छा मुनाफा देगा। अगस्त 2020 से अब तक सोने की कीमत में 15 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। बाजार जानकारों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में सोना 1500 डॉलर प्रति औंस तक गिरकर संभल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+