दूसरे दिन भी सोने की कीमत में आई गिरावट, चांदी भी हुआ सस्ता, जानिए आज सर्राफा में 10 ग्राम सोने का रेट
दूसरे दिन भी सोने की कीमत में आई गिरावट,चांदी भी हुआ सस्ता
नई दिल्ली। सोने की कीमत में गिरावट का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई और सोना 270 रुपए नीचे गिर गया। गुरुवार को सोना 270 रुपए गिरकर 34180 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले दो दिनों में सोने की कीमत में 295 रुपए की गिरावट आई है। सोने की कीमत में जहां गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। गुरुवार को चांदी 120 रुपए ऊपर चढ़ गया और 41500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

वहीं वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत देखी जाए तो न्यूयॉर्क में सोने के रेट 1303.94 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 15.63 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी के सिक्कों की कीमत देखें तो वो पुरानी कीमत पर टिके रहे। सिक्का लिवाल 80 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे।












Click it and Unblock the Notifications