Today's Gold Rate: दो दिन में 846 रुपए रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी 1348 रू फिसला, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों से सोने की कीमत में 846 रुपए की गिरावट आई। वहीं चांदी 1348 रुपए नीचे खिसक गया। सोने की कीमत में न सिर्फ घरेलु बाजार में बल्कि स्थानीय बाजार में गिरावट के साथ-साथ सोने की कीमत में वैश्विक स्तर पर भी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता की चर्चा की खबरों का असर सोने की कीमत पर पड़ा। कमजोर अंतरराष्ट्रीय रुख और रुपए की मजबूती से घरेलू मार्केट में भी सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

सोने -चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना 80 रुपए की गिरावट के साथ 40,554 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी दबाव देखने को मिला है। शुक्रवार को चांदी 200 रुपए की गिरावट के साथ 47,695 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। गुरुवार को चांदी 47,895 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 40,554 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई । आपको बता दें कि दो दिन में ही सोने के दाम 846 रुपए नीचे गिर गई।

चांदी हुई धड़ाम
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 200 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। शुक्रवार को एक किलोग्राम चांदी का भाव 47,695 रुपए पर पहुंच गया। दो दिन में चांदी के दाम 1348 रुपए तक नीचे आ गए। गुरुवार को चांदी 47,895 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

क्यों सस्ता हुआ सोना
बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार का असर पड़ा। अमेरिका-ईरान के बीच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शांति बहाल होने की उम्मीद के चलते दुनियाभर के शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गए है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोनों देशों के बीच तनाव कम होने की स्थिति बनती देख निवेशकों का रुझान सोने से हटकर स्टॉक मार्केट की ओर बढ़ गया है, जिसकी वजह से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications