खुशखबरी: धनतेरस से पहले धड़ाम हुआ सोना, दिवाली पर हो सकता है 50000 रु के पार, खरीदारी का सही मौका

खुशखबरी: धनतेरस से पहले धड़ाम हुआ सोना, दिवाली पर हो सकता है 50000 रु के पार, खरीदारी का सही मौका

नई दिल्ली। दिवाली-धनतेरस( Diwali-Dhanteras 2021) के दौरान लोग बढ़-चढ़ कर सोना खरीदते हैं। सोना खरीदना शुभ माना जाता है। सोने की मांग के कारण कीमत में तेजी आना लामिजी है, लेकिन इस बार इसके उलट सोन की कीमत में गिरावट आ रही है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में आपके पास अच्छा मौका है, सोने की खरीदारी करने का। अगर आप भी सोन की खरीदारी करना चाहते हैं तो बिना देर किए इस मौके का लाभ उठाएं।

धनतेरस से पहले सोना हुआ सस्ता

धनतेरस से पहले सोना हुआ सस्ता

धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। सोने की कीमत में गिरावट आई है। सोना बुधवार को फिर से गिर गया। बुधवार को मल्टी कॉमोडिटी (MCX) पर गोल्ड की कीमत में 0.10 फीसदी की गिरावट आई है और 24 कैरट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47765 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 65050 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 1 साल में 4000 रुपए सस्ता सोना

1 साल में 4000 रुपए सस्ता सोना

सोने की आज की कीमत पिछले साल से करं तो 26 अकटूबर 2020 के मुकाबले सोना 4000 रुपए तक सस्ता बिक चुक है। पिछले साल आज के दिन सोने की कीमत 51079 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो आज गिरकर 47765 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना करीब चार हजार तक सस्ता हो गया है। वहीं पिछल साल अगस्त में सोना अपन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। इस कीमत की तुलना में सोना 8 हजार तक सस्ता हो चुका है।

 दिवाली तक चमकेगा सोना

दिवाली तक चमकेगा सोना

बाजार जानकारों की मान तो सोने की कीमत में दिवाली में चमक लौटेगी। जानकारों के मुताबिक अगर सोने में खरीदारी को लेकर ऐसी ही मजबूत बनी रही तो दिवाली तक सोने की कीमत 50000 रुपए के आंकड़े को छू सकती है। कोरोना महामारी के बाद सोने का आयात बढ़ा है , हाजिर बाजार में सोने की कीमत बढ़ रही है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में तेजी का असर पड़ रहा है। वहीं कच्चे तेल और अमेरिकी ट्रेडरी बॉन्ड की कीमतों में आ रही तेजी के कारण सोने की कीमत को बल मिल रहा है।

 1 रुपए में सोना खरीदने का मौका

1 रुपए में सोना खरीदने का मौका

सोने की कीमत धीर-धीरे बढ़ने लगी है। सोने पर त्योहारी सीजन की मांग का असर दिखने लगा है। अगर आप सोने की कीमत की वजह से धनतेरस पर गोल्ड की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आपके पास मौका है महज 1 रुपए में सोना खरीदने का। आपके लिए डिजिटल गोल्ड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कई कंपनी डिजिटल गोल्ड पर शानदार ऑफर दे रही है। गूगल पे, पेटीएम, फोन पे जैसे मोबाइल वॉलेट प्लेटफॉर्म आपको 1 रुपए में सोना खरीदने का मौका दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+