Gold Rate: सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 11 दिन में 1821 रू चढ़े भाव, कीमत 48 हजार के पार

नई दिल्ली। सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई। सोने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और आज उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत 22 जून को नए स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई। सोमवार को सोने के हाजिर कीमत में 647 रुपए की तेजी आई और सोना उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अगर सोने की कीमत में तेजी की बात करें तो सोना पिछले 11 दिनों में 1821 रुपए तक चढ़ गया है। वहीं बाजार एक्सपर्ट का कहना है कि ये तेजी अभी कुछ दिनों तक और जारी रहेगी।

 सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी

सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी

सोने की कीमत में सोमवार को बड़ी तेजी आई और सोना जून महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार के मुकाबले सोमवार को सोने की कीमत में 647 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी हुई। 22 जून को सोने ने एक नया रेकॉर्ड कायम किया है। देश भर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत 48300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत बढ़कर 48107 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44243 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36225 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया । वहीं 22 जून को चांदी की कीमत 49061 रुपए प्रति किलो रही।

 11 दिनों में सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, टूटे रिकॉर्ड

11 दिनों में सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, टूटे रिकॉर्ड

जून 2020 में सोने की पिछले 11 दिनों की कीमत पर एक नजर डाले तो सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। सोना 1821 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं जानकारों की माने तो अगले कुछ दिनों में सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगा। सोने की कीमत में इतिहास की सबसे बड़ी बढ़ोतरी होगी।

 सोने की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

सोने की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी


सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी बड़ी तेजी देखने को मिली। MCX पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.7% की तेजी आई और यह 48,289 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। MCX पर जुलाई डिलीवरी वाले चांदी की कीमत में 1.2% की तेजी आई और चांदी 49,190 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने के लिए शुभ रहा जून का महीना

सोने के लिए शुभ रहा जून का महीना

जून महीने में पिछले 11 दिनों में सोने की कीमत में एक नजर डालते हैं। 8 जून से लेकर 22 जून के बीच सोने की कीमत में 1821 रुपए की तेजी आई, जबकि चांदी के भाव में 1161 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली। 8 जून को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 46479 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। वहीं 11 जून को सोने की कीमत 47005 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। सोने की कीमत में तेजी जारी रही। 12 जून को यह कीमत 47513 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 16 जून को सोने का भाव 47540 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 19 जून को सोना 48095 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 22 जून को इसकी कीमत 48300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अगर चांदी की कीमत की बात करें तो 8 जून को चांदी की कीमत 47800 रुपए प्रति किलोग्राम रही तो 22 जून को चांदी 49061 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+