Gold Price Today:वेडिंग सीजन में धड़ाम हुआ सोना, 7800 रुपए सस्ता बिक रहा है, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
Gold Price Today:वेडिंग सीजन में धड़ाम हुआ सोना, 7800 रुपए सस्ता बिक रहा है, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
नई दिल्ली, 27 जनवरी। सोने की कीमत में फिर से बड़ी गिरावट आई है। शादियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत नें गिरावट आई है। सोना आज जहां गिरकर 48500 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया तो वहीं आज चांदी की कीमत में 947 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी आज 63 हजार के करीब पहुंच गई है। शादियों के सीजन में सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 7800 रुपए सस्ता बिक रहा है।

सोने की कीमत में गिरावट
गुरुवार को देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बुलियन मार्केट में सोने का भाव लुढ़ककर 48500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में 947 रुपए की में गिरावट देखने को मिली। सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में 359 रुपए की गिरावट आई और 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48502 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 62765 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट द्वारा जारी सोने चांदी के रेट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 359 रुपए गिरकर 48502 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48308 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44428 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36377 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28374 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 62765 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

7800 रुपए सस्ता बिक रहा सोना
सोने की कीमत की तुलना अगर उसके ऑल टाइम हाई रेट से करें तो सोना अब तक 7752 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। अगस्त 2020 को सोना ऑल टाइम हाई रेट 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत उस वक्त 76004 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। सोने की कीमत की इससे तुलना करें तो सोना 7752 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता है।वहीं चांदी की कीमत 13243 रुपए प्रति किलो सस्ती है।












Click it and Unblock the Notifications