वेडिंग सीजन में 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोना, 1 दिन में 1049 रु गिरे दाम, जानिए चांदी का हाल

वेडिंग सीजन में 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोना, 1 दिन में 1049 रु गिरे दाम, जानिए चांदी का हाल

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन को लेकर आई सकारात्मक खबरों का असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। निवेशकों का उत्साह एक बार फिर से बढ़ने लगा है। सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वैश्विक बाजार में सोना आज 4 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं सोने का हाजिर बाव आज 48000 रुपए पर पहुंच गया। सोने की कीमत में आने वाले दिनों में और गिरावट सोने की उम्मीद जताई जा रही है।

 Gold Rate at 4 months lows before Wedding Season, Gold price down by rs 1049, sasta hua sona

करोना वैक्सीन की खबरों के चलते दुनियाभर के निवेशकों ने सोने में बिकवाली करनी शुरू कर दी है, जिसके चलते सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की कीमतें लुढ़क गई है। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोना 1049 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया। वहीं चांदी की कीमत में 1588 रुपए की गिरावट आई है।

बाजार जानकारों के मुताबिक कोरोना वैक्सीन को लेकर आई खबरों के कारण सोने की की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। वहीं निवेशक सोने से धीरे-धीरे होल्डिंग घटा रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 48569 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने का भाव 1,830 डॉलर प्रति औंसपर पहुंच गया।

चांदी की बात करें तो मंगलवार को चांदी की कीमत 1588 रुपए गिरकर 59301 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं वैश्विक बाजार में चांदी का भाव 23.42 डॉलर प्र​ति औंस रहा।जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने-चांदी की दामों में और गिरावट आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+