Gold Rate: गिरने के बाद संभला सोना, एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें आज का भाव
Gold Rate: गिरने के बाद संभला सोना,सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें आज का भाव
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर से बड़ा बदलाव आया है। सोने की कीमत में मंगलवार को आई गिरावट के बाद बुधवार को एक बार फिर से सुधार देखने को मिला है। वहीं चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी है। बुधवार को सोने की कीमत में तेजी आई और सोना एक बार फिर से 50000 के करीब पहुंचने की रेस में लग गया है। बुधवार को सोने की कीमत में 256 रुपए की तेजी आई और सोना 49250 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में तेजी का दौर पिछले कई दिनों से जारी है।

सोने की कीमत में सुधार
बुधवार को सर्राफा बाजार की स्थिति पर नजर डाले तो सोने की कीमत में सुधार देखने को मिला। देशभर के सर्रापा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 256 रुपए की तेजी देखने को मिली और सोने का भाव 49250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को सोने का भाव 49117 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव 49250 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 23 कैरेट सोने का भाव 49053 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 45113 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 36938 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।

चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी
सोने के अलावा चांदी की कीमत की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी है। बुधवार को चांदी की कीमत में 946 रुपए की तेजी आई और चांदी का भाव उछलकर 52195 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि जुलाई महीने में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 13 जुलाई को सोना जुलाई महीने के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। 13 जुलाई को सोने की कीमत 49324 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।

सोने में तेजी रहेगी जारी
आपको बता दें कि कोरोना संकट की वजह से सोने की कीमत में अभी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। बाजार एक्सपर्ट की माने तो जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार नहीं हो जाती तब तक सोने की कीमत में राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दरअसल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच बाजार में मंदी की स्थिति बनी हुई है। शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के बाद सोना एक सुरक्षित निवेश है। सोने के सुरक्षित निवेश की वजह से निवेशकों का आकर्षण पीली धातु के प्रति बढ़ा है, जिसकी वजह से कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। जानकारों की माने तो जल्द ही सोना 50000 रुपए के पार हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications