रिकॉर्ड स्तर से फिसला सोना, कीमत में आई गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव

नई दिल्ली। सोमवार को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट आई है। मंगलवार को सोना 163 रुपए नीचे फिसल गया। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट आई और सोना 163 रुपए गिरकर 36,807 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई।

सोने में बड़ी गिरावट

सोने में बड़ी गिरावट

मंगलवार को सोना 163 रुपए गिरकर 36807 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बाजार जानकारों के मुताबिक स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग घटने के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई है। इसके अलावा कमजोर वैश्विक रुख सोने की कीमत में गिरावट की बड़ी वजह बना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 36,807 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जबकि 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 165 रुपए की गिरावट के साथ 36,635 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि गिन्नी की कीमत 27,600 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

चांदी की चमक पड़ी फीकी

वहीं चांदी के भाव की बात करें तो चांदी की कीमत में 80 रुपए की मामूली गिरावट आई और कीमत 43,020 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 112 रुपए की गिरावट आई और ये 42,291 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। चांदी के सिक्कों की कीमत मंगलवार को लिवाली 85,000 रुपए और बिकवाली कीमत 86,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

सोमावार को जबरदस्त उछाल के बाद अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा सोना

सोमावार को जबरदस्त उछाल के बाद अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा सोना

सोमवार को सोना 800 रुपए उछलकर 36970 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। सोने की कीमत में 11 जुलाई के बाद ये अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले आम बजट के अगले दिन 06 जुलाई को सोना 1,300 रुपये और 11 जुलाई को 930 रुपये प्रति दस ग्राम मजबूत हुआ था। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई। सोमवार को चांदी 1000 रुपए महंगा हुआ और इसकी कीमत 43,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+