सोने की कीमत में मामूली उछाल, अगले दो दिनों में और चमकेगा सोना, जानिए आज कैसा रहा सोने-चांदी का हाल

नई दिल्ली। चीन के बाद भारत में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली तक कोरोना वायरस ने पैर पसार लिया है। इस जानलेवा वायरस का असर अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर दिखा है। वहीं अब इस वायरस ने सोने की कीमत पर भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। आज सोने की कीमत में बढ़ोतरी आई। लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में उछाल दर्ज की गई।

 सोने हुआ महंगा

सोने हुआ महंगा

मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई। सोमवार को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसके बाद मंगलवार को एक बार फिर से सोना महंगा हो गया। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 6 रुपए की मामूली बढ़त दर्ज की गई। पिछले दो दिनों में सोने की कीमत 391 रुपए चढ़ गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 42,958 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। जहां सोने की कीमत में तेजी आई तो वहीं चांदी का भाव में गिरावट दर्ज की गई।

 चांदी की कीमत में गिरावट

चांदी की कीमत में गिरावट

जहां सोने के भाव में तेजी आई तो वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत में 58 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 46,213 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की डिमांड घटने से चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई और ये 17 डॉलर प्रति औंस से गिरकर 16.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

 क्यों आई सोने की कीमत में तेजी

क्यों आई सोने की कीमत में तेजी

बाजार जानकारों के मुताबिक घरेलू स्तर पर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में आई कमजोरी की वजह से सोने की कीमत में तेजी आई। जानकारों के मुताबिक रुपए में आई गिरावट के बाद ये अनुमान लगाया जा रहा था कि सोने की कीमतों में बड़ी तेजी आएगी, लेकिन वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में आई गिरावट ने इस पर ब्रेक लगा दिया। वहीं सोने की कीमत पर कोरोना वायरस की भी असर दिखा। इस वायरस के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने को चुना, जिसकी वजह से सोने की कीमत में तेजी आई। माना जा रहा है कि आने वाले दो दिनों में सोने की कीमत तेजी आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+