सोने में बड़ी गिरावट, 20 साल के सबसे निचले मासिक स्तर पर पहुंचा, जानिए भाव

नई दिल्ली। पितृ पक्ष की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोने की कीमत में शुक्रवार को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की ओर से घटी खरीदारी के चलते सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत में 250 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और ये 31300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के साथ ही सोना 6 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोने के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना पिछले 6 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोना पिछले बीस सालों के सबसे निचले मासिक स्तर पर पहुंच गया है। सोने की कीमत में जनवरी 1197 के बाद अब सबसे बड़ी गिरावट आई है। सितंबर में सोने की कीमत में 1.6% की गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत में लगातार हो रही गिरावट के साथ-साथ चांदी भी सस्ता हो रहा है। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग गिरने से चांदी की कीमतों में 450 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को चांदी की कीमत 38000 रुपए रह गई।

 क्यों आ रही है सोने की कीमत में गिरावट

क्यों आ रही है सोने की कीमत में गिरावट

वैश्विक बाजार में सोने के कमजोर रुख के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग के चलते सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आभूषण विनिर्माताओं की घटी मांग के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में 250 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और ये लुढ़ककर 31,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ सिक्का विनिर्माताओं के कमजोर उठाव से चांदी भी 450 रुपए गिरकर 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 क्या है आज की कीमत

क्या है आज की कीमत

दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,300 रुपए और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,150 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 8 ग्राम वाले गिन्नी का भाव 24,500 रुपए पर बना रहा, जबकि चांदी 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। हालांकि चांदी सिक्का लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बना रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+