Gold Price: 9 महीने में 10,000 रुपए तक गिर चुका है सोने का दाम, जानिए क्या है आज का रेट
नई दिल्ली, मई 05। भारतीय बाजारों में सोने-चांदी के भाव में सीजनल उतार-चढ़ाव जारी है। कोरोना संकट के बीच भी शादियों के सीजन के साथ सोने की कीमतों में भी तेजी देखी गई है। फेड अधिकारियों और अमेरिकी ट्रेजरी सचिव की टिप्पणियों के उलट भारतीय बाजारों में आज यानी 5 मई को सोना अधिक कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून वायदा सोना मामूली तेजी के साथ 44,580 (22 कैरेट) प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि चांदी के दाम 70,000 रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है।

मामूली रूप से बढ़े सोने के दाम
बुधवार को भारतीय बाजारों में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है तो वहीं 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 45,580 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। मंगलवार के मुकाबले कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है, राहत की बात यह है कि पिछले दस दिनों के अपने उच्चतम कीमत से सोना माइनस में ही ट्रेंड कर रहा है। हालांकि शहरों और राज्यों के मुताबिक कीमतों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

चांदी की कीमतों में उछाल
3 मई से सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है, वहीं चांदी की मई की फ्यूचर ट्रेड 406.00 रुपए की तेजी के साथ 70,055.00 रुपए के स्तर पर ट्रेड हो रही है। गोल्ड की कीमतों में आई तेजी का एक कारण डॉलर के मुकाबले रुपए मे आई गिरावट को बताया जा रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) ने कहा कि रुपए में आई गिरावट की वजह से भारतीय बाजारों में सोने के भाव बढ़ गए हैं।

पिछले एक साल में 10000 रुपए सस्ता हुआ सोना
तपन पटेल ने आगे कहा कि पीली धातू की कीमतों में आई तेजी का एक कारण कोरोना वायरस महामारी भी है। पेंडेमिक काल में लोग सुरक्षित निवेश विकल्प की ओर रुख कर रहे हैं, इससे सोने की कीमतों के भी समर्थन मिल रहा है। आपको बता दें कि सोना अपने ऑलटाइम हाई रेट से 10620 रुपए तक गिर चुका है। अगस्त 2020 को सोना अपने सबसे अधिकतम मूल्य 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। जबकि आज सोना 45,580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है।

सोने में निवेश करने से हो सकता है फायदा
सोने में निवेश बढ़ रहे हैं, जिसके कारण सोने की कीमत में तेजी आ रही है। आपको बता दें कि सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर बेहतरीन विकल्प रहा है। निवेशकों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि साल 2021 में सोना 60000 से 62000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़ को पार कर सकता है। ऐसे में आपको सोने में अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: संभोग शक्ति बढ़ाने के लिए सोन चिरैया का शिकार कर रहा UAE का शाही परिवार, इमरान खान को मिल रही है खैरात












Click it and Unblock the Notifications