सोने की कीमत में फिर से गिरावट, चांदी में बढ़त जारी, जानिए सोना-चांदी के आज का दाम
नई दिल्ली। तीन दिनों तक सोने में जारी बढ़त आज थम गई। कमजोर वैश्विक संकेत और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग की वजह से सोने की कीमत में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। आज सोने की कीमत में 80 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और सोने की कीमत आज 30890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि पिछले 3 दिनों से सोने की कीमत में बढ़ोतरी जारी थी, लेकिन आज फिर से सोना धड़ाम हो गया है। हालांकि चांदी में सुधार आज भी जारी रहा है।

सोना फिर से गिरा
तीन दिनों से जारी सुधार के बाद आज सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की आज की कीमत 80 रुपए गिरकर 30890 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि चांदी में 65 रुपए का सुधार रहा। चांदी 65 रुपए ऊपर चढ़कर 39320 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

क्या है गिरावट की वजह
जानकारों की माने तो कमजोर वैश्विक संकेत और स्थानीय ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ओर से कमजोर मांग की वजह से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक स्तर देखें तो सिंगापुर में सोना 0.09 फीसदी गिरा और 1230.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.16 फीसदी की कमजोरी के साथ 15.48 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि चांदी की कीमतों में इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से बढ़ी मांग की वजह से थोड़ी तेजी रही।

जानें सोने और चांदी का आज का भाव
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 30890 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना की कीमत 30740 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। गिन्नी की कीमत 24700 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रहा। चांदी की बात करें तो चांदी 39320 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी के सिक्कों का भाव 74000 रुपए लिवाल और 75000 रुपए बिकवाल प्रति सैंकड़ा रहा।
-
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Silver Price Today: चांदी ने दिया झटका, अचानक ₹11,250 हुई महंगी, अब आपके शहर में ये है 100 ग्राम सिल्वर रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications