Gold Price Today: सोना हो गया और सस्ता, 9400 रुपए तक गिरा भाव, चांदी की चमक पड़ी फीकी

Gold Price Today: सोना हो गया और सस्ता, 9400 रुपए तक तक गिरा भाव, चांदी की चमक पड़ी फीकी

नई दिल्ली, 16 सितंबर। त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। फेस्टिव सीजन में यहां सोने-चांदी( Gold-Silver) के दाम में बढ़ोतरी हुई है तो वहीं गोल्ड की कीमत में गिरावट आ रही है। गुरुवार को सोने की कीमत में फिर से गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत आज 416 रुपए की गिरावट के साथ खुली है। वहीं चांदी की कीमत 549 रुपए तक गिर गई।

सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

आज सोने की कीमत( Gold Rate) में गिरावट आई। बाजार खुलते ही सोने का भाव 416 रुपए सस्ता खुला। इस गिरावट के कारण सोना अपने ऑलटाइम हाई रट से 9415 रुपए सस्ता हो गया। 7 अगस्त को सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। सोने की कीमत में आई इस गिरावट के कारण सोना 9415 रुपए सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत( Silver Rate) पिछले साल के मुकाबले 13476 रुपए तक गिर गए।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के गोल्ड का दाम

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के गोल्ड का दाम

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डालें तो 16 सितंबर को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46839 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46651 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 42905 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35129 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही है। जबकि चांदी की कीमत पर नजर डाले तो चांदी के दाम 62532 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 MCX पर सोने की कीमत

MCX पर सोने की कीमत

अगर सोने के फ्यूचर रेट पर नजर डाले तो आज सोने की कीमतों (Gold Price Today) में गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.17 फीसदी गिर गया, जहां अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीम त 46815 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं चांदी की कीमत गोल्ड 0.20 फीसदी तेजी के साथ 63421 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

एक और बैंक पर RBI ने लगाया जुर्माना, जानिए क्या होगा खाताधारकों पर असर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+