Gold Rate: वेडिंग सीजन में फिर से सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
Gold Rate: वेडिंग सीजन में फिर से सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट
नई दिल्ली, 24 नवंबर। सोने की कीमत में जहां तेजी का दौर जारी था, तो वहीं एकबार फिर से सोना सस्ता होने लगा है। सोने की कीमत में कीमत में पिछले तीन दिनों से लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को भी सोने के दाम में गिरावट आई। खास बात ये है कि शादियों के सीजन में सोने की मांग जहां बढ़ जाती है, वहीं इस बार मांग बढ़ने के बावजूद कीमत में गिरावट की स्थिति बनी हुई है।

सोना हुआ सस्ता
कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई है। सोने-चांदी की कीमत में कमजोरी नजर आई है। बुधवार को सोने की कीमत 47736 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 47616 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं चांदी की कीमत 62777 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डालें तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47736 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47535 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 43726 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35802 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 65177 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

कैसे चेक करें सोने की शुद्धता
सोने की कीमत के साथ उसकी शुद्धता भी जानने की जरूरत है। सोने की शुद्धता जांच करने के लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। आप BIS Care app पर जाकर अपने सोने की शुद्धता की जांच कर सकते है। ग्राहक इस ऐप पर जाकर गोल्ड की शुद्धता की जांच कर सकते हैं । आप सोने की शुद्धता के अलावा गोल्ड ज्वैलर्स से जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं । आप रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर जैसी समस्या से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं।
Recommended Video
एक और बैंक का विलय, जानिए ग्राहकों के पैसे का क्या होगा, क्यों पड़ी जरूरत ?
-
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट, अचानक ₹5000 हुई सस्ती, अब क्या है 100 ग्राम से 1kg तक का लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: एक झटके में ₹5,129 सस्ती चांदी, खरीदारी का गोल्डन मौका! तुरंत चेक करें 13 अप्रैल के रेट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications