Gold Price: सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, एक झटके में चांदी 990 रु हुई सस्ती, जानें 10 ग्राम सोने का रेट
Gold Price: सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, चांदी 990 रु हुई सस्ती, जानें 10 ग्राम सोने का रेट
नई दिल्ली। सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है। सोने की कीमत में आज तेजी लौटी है। जहां सोना महंगा हुआ तो वहीं चांदी की कीमत में एक ही झटके में 990 रुपए रुपए प्रति किलो की गिरावट आ गई है। गुरिवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून का वायदा कीमत 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 50356 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया हैं, जबकि चांदी की कीमत में 0.56 फीसदी की आई और आज MCX पर चांदी की कीमत 60404 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोना हुआ महंगा
MCX पर आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50356 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं देश के महानगरों में सोने का हाल कुछ इस तरह से हैं। 12 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं कोलकाता में 51490 रुपए, मुंबई में 51490 रुपए और चेन्नई 52750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

भारतीय सर्राफा बाजार का हाल
अगर भारतीय सर्राफा बाजार का हाल देखें तो 12 मई को सोने की कीमत में तेजी आई तो वहीं चांदी की कीमत 990 रुपए कम हो गई है। यानी चांदी बुधवार के मुकाबले 61450 रुपए से गिरकर 60460 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 79 रुपए प्रति 10 ग्राम चढ़कर 51284 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का आज भाव
गुरुवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की रेट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 51284 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 51089 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46976 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 18 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत अब 38463 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

कितना सस्ता सोना
अगर सोने की कीमत की तुलना उसके ऑल टाइम हाई मूल्य से करें तो सोना अपने अब तक के उच्चतम मूल्य से 4842 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। अगस्त 2020 को सोने की कीमत अपने अब तक के उच्चतम मूल्य 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी उस वक्त 76004 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। वहीं आज सोना 51284 रुपए और 3 फीसदी जीएसटी के साथ 52822 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications