Gold-Silver Price Today: नवरात्रि से पहले चढ़ा सोना-चांदी का भाव, जानें 10 ग्राम गोल्ड की कीमत
Gold Price Today: नवरात्रि के आने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। लेकिन सोना-चांदी का भाव फिर से आसमान छूने लगा है। इस रेट में बढ़ोतरी के साथ सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 57 हजार रुपये से अधिक है। वहीं, चांदी का भाव 68 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 57532 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 68628 रुपये है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 1875.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1864.30 डॉलर था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.03 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 21.92 डॉलर था।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानिए सोने-चांदी का भाव
आप सोना-चांदी का ताजा भाव जानने के लिए मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
जानें दिल्ली,मुंबई और कोलकाता-चेन्नई में सोना-चांदी का ताजा भाव
दिल्ली में 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 52, 608 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है। जबकि 24 कैरेट वाला गोल्ड 57,390 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी का भाव दिल्ली में 68,800 रुपये प्रति किलो है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 52,598 प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट वाला गोल्ड 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मुंबई में चांदी की कीमत 68, 980 रुपये प्रति किलोग्राम है।
कोलकाता की बात करें तो यहां 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 52,534 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट वाला गोल्ड 57,310 प्रति 10 ग्राम है। जबकि चांदी की कीमत यहां 68,890 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। चेन्नई में 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 52,754 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 24 कैरेट वाला गोल्ड का भाव बढ़कर 57, 550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत यहां 69,180 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications