अक्षय तृतीया से पहले लौटी सोने में चमक, चांदी हुआ सस्ता, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली। अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya) से ठीक पहले सोने की कीमत में सुधार हुआ है। सोने की कीमत में तेजी आई और सोमवार को ये 75 रुपए चढ़कर 32720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में गिरावट आई।

 Gold Price Rises By Rs 75 before Akshaya Tritiya , whereas Silver Down By Rs 70, Know Todays Gold Price

सोने के कीमत में आई तेजी

अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोने की कीमत में तेजी आई। सोना 75 रुपए चढ़कर 32,720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में तेजी की वजह से सोने की कीमत में तेजी आई। वैश्विक बाजार के साथ-साथ स्थानीय बाजार में सोने की कीमत में तेजी आने से सोना महंगा हुआ।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का मैन्युफैक्चरर्स के कम उठाव से चांदी की कीमत 70 रुपए टूटकर 38,130 रुपए किलो पर आ गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीनी वस्तुओं पर उच्च दर से शुल्क लगाने की घोषणा के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक युद्ध बढ़ने की आशंका के चलते सोने में तेजी आई। जिसके चलते सोना महंगा हो गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में हाजिर बाजार में सोना मजबूत होकर 1,282.60 डालर प्रति औंस रहा । वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में में 99.9 फीसदी तथा 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना क्रमश: 32,720 और 32,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं गिन्नी का भाव 26,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+