Gold Rate: सोना खरीदना है तो न करें देरी, 2 महीने में सबसे महंगा हुआ गोल्ड, अभी और आएगी तेजी
Gold Rate: सोना खरीदना है तो न करें देरी, अभी और आएगी तेजी, चेक करें आज का भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। हफ्ते के पहले दिन ही सोना रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ने लगा। 4 जुलाई, सोमवार को सोने की कीमत दो महीने से रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई। सोने की कीमत सोमवार को 52000 रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर गई। दरअसल सरकार ने सोने के आयात शुल्क में 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी, जिसके बाद से सोने के दाम रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे हैं।

महंगा हुआ सोना
सोने की कीमत में तेजी इंपोर्ट ड्यूटी में वृद्धि के बाद सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ उछाल आ रहा है। अगर आंकड़ों को देखें तो महज दो कारोबारी दिनों में सोने की कीमत में 1700 रुपए की बड़ी तेजी आ चुकी है। सोमवार को सोना 52000 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव को भी पार कर दिया। ये कीमत पिछले दो महीने में सोने की सबसे उच्चतम मूल्य है।

24 कैरेट सोने का दाम
MCX पर सोने की कीमत पर नजर डालें तो सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा मूल्य 323 रुपए बढ़कर 52240 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। सोने की कीमत पिछले बंद भाव से करीब 0.6 फीसदी उछल गई। वहीं एमसीएक्स पर चांदी का वायदा कीमत 58 रुपए की तेजी के साथ 57800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

सोने के आयात शल्क में बढ़ोतरी
दरअसल सरकार ने सोने के आयात शुल्क में 5 फीसदी की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया। 1 जुलाई को सरकार ने गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी को 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी करने का ऐलान किया, जिसका असर सोने की सप्लाई पर देखने को मिल रहा है और सप्लाई में आ रही परेशानी के कारण सोने के दाम में तेजी आ रही है।

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारका सोने के हाजिर भाव पर नजर डाले तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 52339 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 23 कैरेट वाला सोना 52129 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत वाले सोने की कीमत 47943 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 39254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रही है। जबकि 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 30618 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
काम की खबर: इन 2 सहकारी बैंकों के खाताधारकों को मिलेंगे 5 लाख रुपए, जानें वजह












Click it and Unblock the Notifications