Gold Price: वेडिंग सीजन की शुरुआत से पहले चमकने लगा सोना, कीमत में आई तेजी,जानें सोने-चांदी का ताजा भाव
Gold Price: वेडिंग सीजन की शुरुआत से पहले चमकने लगा सोना, कीमत में आई तेजी,जानें सोने-चांदी का ताजा भाव
नई दिल्ली, 9 नवंबर। सोने-चांदी की कीमत में जहां पिछले कुछ दिनों से तेजी आ रही थी तो वहीं अब फिर से सोने के दाम बढ़ने लगे हैं। शादियों के सीजन के शुरुआत होने वाली है। वेडिंग सीजन से पहले सोने की कीमत में बड़ी तेजी लौट रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को सोने के दाम में चमक देखने को मिली। सोना आज तेजी के साथ बढ़ा और इसकी कीमत एक बार फिर से 48000 के पार पहुंच गई है।

सोने की चमक लौटी
मंगलवार को सोने की चमक लौट गई है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48000 क पार पहुंच चुकी है। 9 नवंबर को बुलियन मार्केट में सोने की कीमत 90 रुपए की बढ़त के साथ 48143 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 204 रुपए की तेजी के साथ 64741 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई हैं।

8111 रुपए सस्ता सोना
सोन की कीमत में भले ही तेजी लौटी हो, लेकिन फिर भी सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर से 8111 रुप तक सस्ता हो गया है। सोने की कीमत 7 अगस्त 2020 को अपने ऑल टाइम हाई रेट 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि चांदी की कीमत 76004 रुप प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच चुकी थी। इस कीमत के मुकाबले सोना वर्तमान में 8111 रुपए तक सस्ता हो चुका है तो वहीं चांदी की कीमत 11267 रुपए तक गिर चुकी है।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी 9 नवंबर के सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48143 रुपए प्रति 10 पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44099 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36107 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

सोना देगा अच्छा रिटर्न
सोने में लॉग टर्म निवेश हमेशा से अच्छा निवेश माना जाता रहा है। लॉग टर्म निवेश फायदे का सौदा रहा है। बाजार जानकार और एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता की मान तो सोने की कीमत अगले एक साल में अच्छा रिटर्न देगा। सोना 1 साल में 57000 से 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। हालांकि हमारी सलाह है कि निवेश से पहले पूरी पड़ताल कर लें।












Click it and Unblock the Notifications