2 दिनों में 380 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी, जानिए आज का सोने का भाव

नई दिल्ली। हफ्ते की शुरुआत में जहां सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं पिछले दो दिनों से सोने में सुधार जारी है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। पिछले दो दिनों में सोना 380 रुपए महंगा हो गया है। शुक्रवार को सोना 230 रुपए चढ़कर 32230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी ने भी रफ्तार पकड़ी। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 32,230 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो वहीं चांदी 250 रुपए की तेजी के साथ 38,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

 Gold Price High on Top, Price Up by Rs 230, Know todays Gold price
बाजार जानकारों के मुताबिक इंडस्ट्री और सिक्का निमार्ताओं की मांग के चलते चांदी में तेजी आई, जबकि वैश्विक रुख के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की मांग के कारण सोने की कीमत ने रफ्तार पकड़ी। अगर वैश्विक बाजार की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,259.12 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी का भाव 14.72 डॉलर प्रति औंस रहा।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्ता वाले सोने की कीमत 32230 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,080 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी में 25,000 रुपए पर स्थिर रही।
अगर चांदी की साप्ताहिक आपूर्ति को देखें तो चांदी 236 रुपए चढ़कर 37,494 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी का सिक्का लिवाल 74 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+