लगातार चौथे दिन गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आज का भाव

लगातार चौथे दिन गिरा सोना,चांदी भी सस्ती,जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत में गुरुवार को 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई तो वहीं चांदी 150 रुपए सस्ता हुआ। पिछले तीन दिनों में सोने की कीमत में 230 रुपए की कमी आई है, जबकि चांदी आज 150 रुपए गिरकर 40650 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 34000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार से आज मजबूत संकेत थे, लेकिन स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के चलते सोने में गिरावट दर्ज की गई।

 Gold Price: Gold and Siver Price Down on fourth Day, Know Todays Gold Price

सोने के साथ-साथ चांदी के रेट में भी 150 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। चांदी 40,650 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी में इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की मांग नहीं आई। अगर वैश्विक बाजार में सोने की कीमत देखें तो न्यूयॉर्क में सोना 0.18 फीसदी चढ़कर 1309.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और चांदी का भाव 0.52 फीसदी चढ़कर 15.71 डॉलर प्रति औंस रहा।

जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना आज 34000 रुपए पर पहुंच गया। स्थानीय बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 34000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 33,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए गिरकर 26,000 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी का सिक्का लिवाल 80 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा स्थिर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+