आसान हुआ सोना खरीदना, फिर से गिरी कीमत, चांदी में मामूली बढ़त, जानिए भाव
नई दिल्ली। सोना खरीदना आसान हो गया है। सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के साथ-साथ स्थानीय बाजार में ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग का असर सोने की कीमत में पर देखा और सोना बुधवार को 75 रुपए नीचे गिर गया। वहीं चांदी की कीमत में मामूली बढ़ हुई है।

सोने की कीमत में फिर से गिरावट
सोने की कीमत में बुधवार को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोना 75 रुपए गिरकर 32870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। स्थानीय जौहरियों की ओर से कमजोर मांग के कारण सर्राफा बाजार में सोने का भाव बुधवार को 75 रुपए टूटकर 32,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ सिक्का विनिर्माताओं की मांग के चलते चांदी की कीमत में 25 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। बुधवार को चांदी की कीमत 38,525 रुपए किलो पर आ गई।

क्यों आई सोने की कीमत में गिरावट
सर्राफा व्यापारियों के अनुसार स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के चलते सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। वहीं वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के कारण सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। न्यूयार्क में सोना 1,282.10 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32870 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 75 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और यह 32,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 26,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रहा।

कैसा रहा चांदी का हाल
अगर चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी का भाव 25 रुपए बढ़कर 38,525 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी की कीमत 149 रुपए टूटकर 37,073 रुपए किलो पर आ गई। वहीं चांदी के सिक्के की कीमत 80,000 रुपए लिवाल और 81,000 रुपए बिकवाल रही।












Click it and Unblock the Notifications