Good News: बजट से एक दिन पहले धड़ाम हुआ सोना, चांदी चमकी, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव
नई दिल्ली। शुक्रवार को आखिरी कारोबारी दिन सोने का दाम धड़ाम हो गया। 1 फरवरी को बजट पेश होने से पहले सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोने का भाव 131 रुपए गिरकर 41453 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। जहां सोना 131 रुपए सस्ता हो गया तो वहीं चांदी की कीमत में 89 रुपए का उछाल आया।

सोना हुआ सस्ता
बजट से एक दिन पहले सोने की कीमतों में गिरावट आई और सोना 131 रुपए गिरकर 41453 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना 41584 रुपए से गिरकर 41453 रुपए पर पहुंच गया। रुपए में मजबूती के चलते शुक्रवार को सोने की कीमत में ये गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट आई। वैश्विक बाजार की बात करें तो अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 1,577 डॉलर प्रति औंस रही।

चांदी की चमक लौटी
जहां सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं चांदी की कीमत में तेजी आई। शुक्रवार को चांदी 89 रुपए महंगा हो गया। औद्योगिक डिमांड बढ़ने के चलते चांदी की कीमत 47,465 रुपए से बढ़कर 47,554 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी की वजह से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।

सस्ता सोना खरीदने का मौका
आपके पास सस्ता सोना खरीदने का मौका है। सोने की नीलामी हो रही है। गोल्ड लोन देने वाली कंपनी मण्णापुरम फाइनेंस अगले महीने सोने की नीलामी कर रही हैये वो गोल्ड हैं, जिन्हें गिरवी रखकर लोन लेने वालों ने अबतक लोन की रकम नहीं चुकाई है। कंपनी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कई शहरों में 17 फरवरी को सुबह 10 बजे से सोने की नीलामी करने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications