मांग कम होने से फिर से घटे सोने की कीमत, चांदी भी हुई धड़ाम, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। मंगलवार को सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को सोना 50 रुपए नीचे लुढ़क गया, जबकि चांदी की कीमत में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर मांग कम होने की वजह से मंगलवार को सोना 50 रुपए फिसलकर 33,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी 100 रुपए लुढ़ककर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 Gold Price Down By Rs 50 where as Silver price down By Rs 100, Know Todays Gold Rate

सोने की कीमत में गिरावट

मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 50 रुपए नीचे गिर गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 3.60 डॉलर गिरकर 1,317.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर ग्राहकी घटने से सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए फिसलकर 33,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 99.5 फीसदी वाले सोने की कीमत 33,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही।

अगर चांदी की कीमत की बात करें तो औद्योगिक मांग घटने से चांदी हाजिर 100 रुपए की गिरावट के साथ 39100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 38,365 रुपए प्रति किलोग्राम पर पड़ी रही। वहीं चांदी का सिक्का लिवाली और बिकवाली 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+