Gold: वैज्ञानिकों का कमाल, पानी में विस्फोट कर बना दिया सोना
नई दिल्ली। सोना किसे नहीं पसंद होता है। निवेशकों के लिए भी सोना सुरक्षित निवेशक के तौर पर पहली पसंद होता है। अब तक आपने यही सुना और देखा होगा कि सोना खान या जमीन से निकलता है, लेकिन आज जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वहां वैज्ञानिकों ने पानी से सोना तैयार कर दिया। हैरान मत होइए , वैज्ञानिकों ने पानी में विस्फोट करवाकर सोना तैयार किया है। प्राग की चेक एकेडमी ऑफ साइंसेज ने ये अनोखा कारनामा कर दिखाया है।

पानी से बना दिया सोना
प्राग की चेक एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अद्भुत कारनामा कर दिखाया। वैज्ञानिकों ने पानी की मदद से सोना तैयार कर दिया। वैज्ञानिकों ने फिजिकल कैमिकल रिएक्शन की मदद से पानी की मदद से सोना तैयार कर दिया। उन्होंने पानी को सुनहरी, चमकीली धातु में बदल कर गोल्डन कर दिया। वैज्ञानिकों ने बताया कि कैसे किसी चीज पर एक्ट्रा प्रेशर डालकर उसे बहुत ज्यादा प्रेशर डालने से उसे मेटल में बदला जा सकता है।

कैसे पानी से बना सोना
नेचर डॉट कॉम में छपी रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों ने पानी के एटम और मॉलिक्यूल के साथ कैमिकल प्रेशर दवाब डालकर उसे मेटल में बदल दिया। पानी के एटम और मॉलिक्यूल प्रेशर की वजह से बेहद करीब आ जाते हैं और इनके बाहरी इलेक्ट्रॉन शेयर होते हैं, जिसके चलते इसमें इलैक्ट्रीसिटी कंडक्ट हो जाती है। वैज्ञानिकों ने इसके लिए 1.5 करोड़ अटमॉस्फीरिक प्रेशर पानी पर देने का फैसला किया। इतना प्रेशर लैब में क्रिएट करना आसान नहीं था। ऐसे में वैज्ञानिकों ने दूसरा तरीका निकाला। नई स्टडी के सह-लेखक पावेल जंगवर्थ ने बताया कि इलेक्ट्रॉन शेयरिंग के लिए उन्होंने alkali metal का इस्तेमाल किया।

क्या थी चुनौतियां
वैज्ञानिकों के सामने चुनौती थी कि एलक्लाई मेटर पानी के संपर्क में आते ही विस्फोटक में बदल जाते, जिसे रोक पाना मुश्किल था। ऐसे में वैज्ञानिकों ने एक और तरीका निकाला और एक्सपेरिमेंट के लिए ऐसा तरीका खोजा, जिससे रिऐक्शन धीमा हो जाए और विस्फोट को रोका जा सके। इसके लिए उन्होंने सीरिंज को पोटैशियम और सोडियम से भरा और फिर नॉर्मल तापमान पर उसे वैक्यूम चेंबर में रख दिया गया। फिर सीरिंज की मदद से उसकी बूंदें निकाली गई। इन बूंदों पर कम मात्रा में भाप छोड़ा गया, जिसपर पानी कुछ सेकंड के लिए जमा हो गया। इन मिस्कचर के ड्रॉपलेट से इलेक्ट्रॉन पानी में चले गए और चंद सकेंड के लि पानी गोल्डल हो गया। ये सोने की तरह प्रतीत हो रहा था।












Click it and Unblock the Notifications