सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट का दौर जारी, और सस्ता हुआ सोना
सोने की जबरदस्त गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार को एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट आई। इसके चलते एक बार फिर सोना छह महीने से भी ज्यादा के न्यूनतम स्तर पर आ गया है।
नई दिल्ली। सोने की जबरदस्त गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार को एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट आई। इसके चलते एक बार फिर सोना छह महीने से भी ज्यादा के न्यूनतम स्तर पर आ गया है।

बुधवार को सोने की कीमतों में 200 रुपए की और गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत 200 रुपए कम होकर प्रति दस ग्राम 28,600 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में 250 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।
सोने की कीमत में मंगलवार को भी 200 रुपए घटकर प्रति दस ग्राम 28,800 रुपए के स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी की कीमतों में प्रति किलो 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई जिसके चलते चांदी की कीमत 41,000 रुपए के स्तर पर आ गई थी। 8 नवंबर के बाद से सोने की कीमतों में जारी गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
सोमवार को भी बाजार में सोने की कीमत 200 रुपए प्रति दस ग्राम तक कम हो गई थी। इसके साथ ही बाजार में सोने के दाम प्रति दस ग्राम 29, 050 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गए थे। वहीं चांदी की कीमतों में 200 रुपए की तेजी आई थी। जिसके बाद चांदी के दाम घरेलू बाजार में 41,200 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गए थे।
पीएम मोदी के 8 नवंबर को नोटबंदी को लेकर किए गए फैसले के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार में आयकर विभाग ने सर्वेक्षण शुरु किया गया था जिसके चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार 16 दिन तक बंद रहे थे। उसके बाद जैसे ही बाजार खुला तब से ही सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। बाजार खुलने के बाद से सोने की कीमतों में 2500 रुपए प्रति दस ग्राम तक कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications