रक्षाबंधन के बाद सोने की कीमत में आई बड़ी उछाल, चांदी 378 रुपए महंगा, जानिए आपके शहर में 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। आम बजट के बाद से सोने की कीमत में लगातार तेजी आ रही है। सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। वहीं रक्षाबंधन के बाद सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी आई। शुक्रवार को सोना 475 रुपए महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमत में 378 रुपए की बढ़ोतरी हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 38420 रुपए पर पहुंच गया तो वहीं चांदी 378 रुपए महंगा होकर 44,688 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 Gold and Silver Price Hike after Raksha Bandhan, Know Todays Gold Price in your city

बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक रक्षाबंधन के मौके पर घरेलू ज्वैलर्स की ओर से मांग बढ़ने के कारण सोने की कीमत में तेजी आई है। वहीं सिक्का बनाने वाली कंपनियों की ओर बढ़ी डिमांड की वजह से चांदी महंगा हुआ है। बाजार जानकारों की माने तो जल्द ही सोने की कीमत 41000 रुपए को पार कर जाएगी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग बढ़ने के कारण कीमत में इजाफा हुआ। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 38,420 रुपए प्रति 110 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 38,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 28,700 रुपए पर पहुंच गई। चांदी की कीमत देखें तो शु क्रवार को चांदी 44,688 रुपए प्रति किलोग्राम प र पहुंच गई। वहीं चांदी के सिक्कों की मांग का असर कीमत पर पड़ा। सिक्का लिवाल 90,000 रुपए और बिकवाल 91,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+