Today's Gold Rate: सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने का दाम

Today's Gold Rate: सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने का दाम

नई दिल्ली। शुक्रवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई। शुक्रवार को सोने की कीमत 395 रुपए गिर गई, जबकि चांदी के भाव में भी तेज गिरावट रही। औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ सिक्का विनिर्माताओं की ओर से कमजोर मांग के चलते चांदी में 590 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 590 रुपए गिरकर 38,260 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोना 395 रुपए गिरकर 32700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 Gold and Silver Price Down On friday, Know 10 Gram Gold Price.

बाजार जानकारों के मुताबिक कमजोर वैश्विक रुख के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग के चलते सोने की कीमत में गिरावट आई। वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल देखें तो कमजोर घरेलू मांग के चलते शुक्रवार को सोना 395 रुपए गिरकर 32,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजर में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,700 रुपए और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। जबकि 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 26400 पर स्थिर रही।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार का हाल देखें तो न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,287.70 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी का भाव 15.01 डॉलर प्रति ट्राय औंस रहा। वहीं चांकी का सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत में 35 रुपए की मामूली बढ़त आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+