बजट से पहले सस्ता हुआ सोना, जानें 10 ग्राम का नया भाव
नई दिल्ली। 5 जुलाई को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। बजट पेश होने से ठीक एक दिन पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 170 रुपए गिरकर 34210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कमजोर वैश्विक रुख के साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 170 रुपए की गिरावट के साथ 34,210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने की कीमत में गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी में आज 70 रुपए की गिरावट आई और वो 38,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर सोने में गिरावट जारी रही। न्यूयार्क में सोना गिरावट के साथ 1,413.46 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल
वहीं दिल्ली सर्राफा बाजर में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 34210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 34,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि गिन्नी का भाव 26,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी कीमत 70 रुपए टूटकर 38,580 रुपए किलोग्राम पर पहुंच गया, वहीं चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा है।

बुधवार को कीमत में हुई थी सुधार
बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 260 रुपए चमका। सोने में हुई इस बढ़ोतरी के बाद सोना 34380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 150 रुपए की तेजी देखने को मिली। चांदी 150 रुपए बढ़कर 38650 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
-
Silver Rate Today: चांदी में तूफानी उछाल! 7000 हुई महंगी, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का नया रेट -
Dubai Gold Rate Today: दुबई या भारत? आज सोना कहां से खरीदना है फायदे का सौदा? ₹7000 की सीधी बचत -
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में एक दिन में आई 5,000 रुपये की तेजी, कितना हो गया 1 किलो सिल्वर का रेट? -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो












Click it and Unblock the Notifications