Gold-Silver Price: अब तक 8000 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है सोना-चांदी, और गिरेंगी कीमतें
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच सोने-चांदी की कीमतों ने लोगों को सबसे ज्यादा हैरान और परेशान किया है। भारत में जहां सोने की अधिकतम कीमत प्रति 10 ग्राम 56 हजार से अधिक पहुंच गई वहीं, चांदी की कीमतों ने भी 70 हजार के आंकड़े के करीब पहुंच कर सबको चौंका दिया। हालांकि कोरोना काल के बीच राहत की खबर ये है कि पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त महीने में अब तक सोने-चांदी की कीमतों में 8000 रुपए से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

अमेरिकी डॉलर में आई तेजी
भारत में शादियों का सीजन आने वाला है ऐसे में सोने-चांदी की बढ़ी कीमतों को लेकर कई लोग परेशान हैं। लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरवाट देखी जा सकती है। दरअसल, कोरोना काल में अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में वापसी की उम्मीद जताई है, जानकारी के मुताबिक अब अमेरिकी डॉलर में भारी गिरावट के बाद अब सुधार आ रहा है।
Recommended Video

अब तक इतने रुपए सस्ता हुआ सोना-चांदी
अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के अनुसार डॉलर में आई तेजी का असर बुलियन मार्केट यानी सोने और चांदी के भाव पर देखने को मिला है। आंकड़े के मुताबिक बुलियन मार्केट में अंतिम बार 7 अगस्त को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बाद से अब गिरावट दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक घरेलू बाजार में सोने के दाम उच्चतम स्तर से 4200 रुपए और चांदी की कीमतें 8860 रुपए सस्ती हो चुकी हैं।

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह
जानकारों की मानें तो पिछले दो सत्र में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व का ब्यौरा थे। फेड के इस ब्यौरे से संकेत मिले हैं कि अगले महीने यानी 18 सितंबर को होने वाली केन्द्रीय बैंक की मीटिंग में ब्याद दरों में नरमी जारी रखी जा सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले पीली धातू की 53,084 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो अब गिरकर 52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

आने वाले दिनों में और कम हो सकती है कीमत
वहीं, देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में 99.9 फीसदी वाले सोने के दाम गिरकर 52390 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। एसकोर्ट सिक्योरिटी के रिसर्च आसिफ इकबाल का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी क भाव और गिर सकते हैं। इसके पीछे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर में आ रही मजबूती को बताया गया है। कोरोना काल में दुनियाभर के निवेशकों ने अब सोने-चांदी को छोड़ शेयर बाजार की ओर रुख किया है।

7 अगस्त से गिरावट जारी
बात दें कि अगस्त के दूसरे कारोबारी सप्ताह यानी 10 से 14 अगस्त के बीच सोने की कीमतों में गिरावट शुरू हुई। एसकोर्ट सिक्योरिटी के रिसर्च हेड आसिफ इकबाल ने बताया कि कोरोना काल में रूस द्वारा वैक्सीन के ऐलान के बाद से सोने का मुनाफावसूली बढ़ा है, 10 अगस्त को सोने का अधिकतम भाव 55,515 रुपए प्रति 10 ग्राम था जो 7 दिन बाद 2641 रुपये गिरकर 52874 रुपए पर आ गया। इस दौरान चांदी में भी गिरावट देखी गई, चांदी में 5840 रुपए की गिरावट देखी गई, मौजूदा सप्ताह में भी सोना 2000 रुपए सस्ता हुआ है।

20 अगस्त को भी सस्ता हुआ सोना
सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोना गुरुवाीर को और सस्ता हो गया। 20 अगस्त को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी की गई सोने-चांदी के औसत रेट पर एक नजर डाले तो 20 अगस्त 2020 को 24 कैरेट सोने की कीमत 866 रुपए गिरकर 52528 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 52318 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48116 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 39396 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
यह भी पढ़ें: गुजरात में एक दिन के भीतर 68 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट, अब तक 16,20,067 जांचें हुईं












Click it and Unblock the Notifications